Big Breaking: सीता सोरेन की बेटी ने इरफान अंसारी के खिलाफ एससी-एसटी थाने में दिया आवेदन

जामताड़ा. जामताड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी और निवर्तमान ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन की बेटी जयश्री सोरेन ने एससी-एसटी थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में उनकी मां, उन्हें और उनकी बहन पर अभद्र टिप्पणी एवं चरित्र हनन का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गयी है।

सीता सोरेन की बेटी जयश्री सोरेन अपनी छोटी बहन विजयश्री सोरेन के साथ समर्थकों को लेकर एससी एसटी थाना जामताड़ा पहुंची और कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि पहले कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी ने नामांकन दाखिल करने के बाद उनकी मां के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी की थी। अब उन्हें और उनकी बहनों को लेकर भी उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

1 26 22Scope News

विवादित बयान पर फंसे इरफान अंसारी!

बता दें कि, झारखंड में विधानसभा का चुनाव हो रहा है। इसको लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। वहीं चुनाव के बीच नेताओं की जुबान भी फिसल रही है। हाल ही में जामताड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी ने बीजेपी की महिला प्रत्याशी सीता सोरेन के लिए अपमानजनक टिप्पणी की थी।

वहीं इरफान अंसारी के विवादित बयान को लेकर चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रावधान के अनुसार कार्रवाई करेगा। वहीं उनके खिलाफ जामताड़ा थाने में आदर्श चुनाव आचार सहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है। साथ ही इरफान अंसारी की इस अभद्र टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने भी स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने मुख्य सचिव, डीजीपी समेत कई पुलिस अफसरों को नोटिस भेजा है और मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है।

3 9 22Scope News

दरअसल, 24 अक्टूबर को जामताड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी ने अपना नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान उन्होंने नामांकन के बाद आरओ कार्यालय के समीप ही प्रेस को संबोधित किया था। इसी दौरान उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन पर विवादित टिप्पणी की थी।

झारखंड और महाराष्ट्र में एक साथ विधानसभा का चुनाव हो रहा है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

 

2 11 22Scope News

Sarath Poison Case: सारठ में घरेलू विवाद के बाद उठाया खौफनाक...

Sarath Poison Case: देवघर ज़िले के सारठ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पत्थरड्डा आउटपोस्ट (OP) इलाके के सिकटिया गांव से एक मामला सामने आया है,...

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार के हाई स्कूलों में ‘बिहार स्कूल लाइव...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्रीनगर पटना में आयोजित कार्यक्रम में 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' का शुभारंभ...

Jadugora Ganja Smuggler Arrested: जादूगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 452...

Jadugora Ganja Smuggler Arrested: अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में एक...