बटेंगे तो कटेंगे के वार-पलटवार में हुई मायावती की एंट्री, बोलीं – बसपा से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे-सुरक्षित रहेंगे

डिजीटल डेस्क : बटेंगे तो कटेंगे के वार-पलटवार में हुई मायावती की एंट्री, बोलीं – बसपा से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे-सुरक्षित रहेंगे। उत्तर प्रदेश में इन दिनों जारी विधानसभा उप-चुनावों वाले माहौल में अब तक भाजपा और सपा के बीच नारों, पोस्टरों और होर्डिंग से वार-पलटवार का दौर चरम पर पहुंचता दिख रहा था।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बटेंगे तो कटेंगे वाले बयान को नारा का रूप देते हुए भाजपा ने इसे अपना पंच लाइन बनाया तो जवाब में सपा ने जुड़ेंगे तो जीतेंगे को पंच-लाइन बनाया।

लेकिन इसी क्रम में अब शनिवार को बसपा ने एंट्री मारते हुए पूरे माहौल को ही रोचक बना दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने इन दोनों ही दलों पर वार करते हुए अपना अलग नारा दिया है – बसपा से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे-सुरक्षित रहेंगे।

मायावती बोलीं- बसपा का नारा ही है असली नारा…

भाजपा के बटेंगे तो कटेंगे के जवाब में सपा के जुड़ेंगे तो जीतेंगे को भी निशाने पर लेते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने करारा सियासी वार किया है। बसपा ने भाजपा और सपा दोनों ही निशाने पर लेते हुए कहा कि ‘बसपासे जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित रहेंगे’ ये ही असली नारा है।

शनिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि – ‘यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनावों की घोषणा हो गई है। बसपा इन सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसको लेकर भाजपा और सपा के गठबंधन दलों की नींद उड़ गई है।

…उपचुनावों के दौरान भाजपा और सपा अपने-अपने गठबंधन दलों के साथ दोस्ताना मुकाबला करते थे। …क्योंकि, बसपा आमतौर पर ज्यादा उपचुनाव नहीं लड़ती थी।

…भाजपा लोगों को गुमराह करने के लिए कह रही है, ‘बटेंगे तो कटेंगे’ जबकि एसपी कह रही है ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे’। उनके दोहरेपन को ध्यान में रखते हुए यह होना चाहिए ‘बीएसपी से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित रहेंगे’।…यही असली नारा है’।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...