सारे पहाड़ खत्म कर आने वाली पीढ़ियों को विरासत में क्या सौंपेंगे- हाइकोर्ट

Ranchi– साहबगंज-पाकुड़ क्षेत्र में अवैध खनन मामले की सुनवाई करते हुए झारखंड उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश डॉक्टर रवि रंजन और न्यायाधीश एस. एन. प्रसाद की अदालत ने राज्य सरकार को लताड़ते हुए कहा है कि सरकार जंगलों को काटकर खनन की अनुमति कैसे दे सकती है. जब सारे पहाड़ ही ख़त्म हो जाएंगे तो हम अपने आने वाली पीढ़ियों विरासत को क्या विरासत सौंपेंगे.

ग़ौरतलब है कि झारखंड हाई कोर्ट ने अवैध खनन रोकने के लिए पूर्व में भी आदेश दिया था, लेकिन इन इलाकों में वनों का अवैध खनन अब भी धड्ड़ले से जारी है. अदालत ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है. कोर्ट ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार वनों को काटकर खनन की अनुमति कैसे दे सकती है. इस मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह होगी.

रिपोर्टः प्रोजेश

Bihar Rishu Shri Tender Scam: SVU की बड़ी कार्रवाई, सस्पेंडेड IAS...

Bihar Rishu Shri Tender Scam: शुक्रवार को बिहार के हाई-प्रोफाइल 'रिशु श्री' टेंडर घोटाले की जांच में तेज़ी आई। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने...

Bihar Teacher News: अब AI रखेगा शिक्षकों पर नजर! स्कूल से...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने...

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...