Big Accident : उत्तराखंड के अल्मोड़ा में खाई में गिरी बस, 38 की मौत

डिजीटल डेस्क : Big Accident उत्तराखंड के अल्मोड़ा में खाई में गिरी बस, 38 की मौत। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई और हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई है।

बस में 55 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा। एसएसपी अल्मोड़ा मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ की टीम  भी पहुंची हैं।

Big Accident : घायलों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में कराया भर्ती

इस हादसे कई लोग घायल भी हुए हैं। चार घायलों को एयरलिफ्ट करके एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बस नैनीडांडा के किनाथ से रामनगर जा रही थी। जैसे ही बस मार्चुला के पास पहुंची तो सारड बैंड के पास नदी में गिर गई। बस के नदी में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ लोग बस से छिटककर नीचे गिर गए।

घायल लोगों ने ही जानकारी दूसरों तक पहुंचाई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य चलाया। घायलों को अस्पताल ले जाने का काम किया।

अल्मोड़ा बस हादसे की फोटो
Big Accident : उत्तराखंड के अल्मोड़ा बस हादसे की फोटो

Big Accident : 40 सीटर बस में सवार थे 55 से ज्यादा यात्री, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका…

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई यह बस 40 सीटर थी। बस में 55 से ज्यादा यात्री थे। आपदा प्रबंधन अधिकारी अल्मोड़ा विनीत पाल ने अंदेशा जताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। टीम रेस्क्यू में जुटी है।

डीएम देहरादून को भी रेस्क्यू ऑपरेशन की देखरेख के लिए विशेष रूप से वहां भेजा जा रहा है। एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई हैं।रेस्क्यू और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।

पटना के ‘बापू टावर’ पहुंचे नीतीश कुमार, गांधीजी के जीवन से...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना के गर्दनीबाग स्थित 'बापू टावर' का...

Mohania Muharram News: मुहर्रम जुलूस में मचा हड़कंप, दो लोग गंभीर...

Mohania Muharram News: बिहार के कैमूर ज़िले के मोहनिया शहर में मुहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस के समय अचानक ज़ोरदार धमाका होने से अफ़रा-तफ़री मच...

DIG की सख्ती का असर, अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्रवाई, आशीष...

मोतिहारी : चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय एक बार फिर अनुशासन और जवाबदेही को लेकर अपने सख्त रुख के कारण चर्चा में हैं।...