Breaking : JMM अब घुसपैठिया की पार्टी बन गयी है, सीएम हेमंत सोरेन घुसपैठिये के वक्ता हैं-बीजेपी में शामिल होने के बाद मंडल मूर्मू का बड़ा बयान…

Breaking 

Ranchi : भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश सह चुनाव प्रभारी हिमन्ता बिस्वा सरमा ने प्रेस वार्ता किया इस दौरान उनके साथ प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू भी हैं मौजूद हैं।

एनडीए गठबंधन चुनाव में काफी आगे है

हिमंता ने कहा कि मोदी जी ने गढ़वा और चाईबासा में सभा को संबोधित किया। इससे हम यह कह सकते हैं कि एनडीए गठबंधन चुनाव में काफी आगे है। 10 नवंबर को प्रधानमंत्री जी फिर झारखंड आएंगे। इस दौरान पीएम बोकारो और गुमला में सभा को संबोधित करेंगे इसके साथ-साथ रांची में रोड शो भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Chaibasa : इंडिया गठबंधन के लोग आदिवासियों के आरक्षण को छीनकर अपने वोट बैंक को दे देगी-पीएम मोदी का बड़ा आरोप…

कल हमने घोषणा पत्र भी हमने जारी किया। इसमें दो प्रमुख बिंदु रहे। सहारा का निवेशकों के लिए, यह एक प्रकार के बहुत बड़ी समस्या है। कल गृह मंत्री जी ने ऐसा बताया कि सहारा का पैसा झारखंड की जनता को वापस किया जाएगा। ये एक बहुत बड़ी घोषणा है। झारखंड में सरकारी पुलिस, पारा शिक्षक का धरना हमने देखा है।

मैंने अपने इच्छा से बीजेपी ज्वाइन की है-मंडल मुर्मू

चरणबद्ध तरीके से यह सारे कर्मचारियों के लिए नियमावली बनाए जाएंगे। कल भी हमारा जनसभा चलेगा। छठ पूजा के कारण थोड़ा कम होगा, उसके बाद अच्छा खासा सभा होगा। वीर सिद्धू कान्हू परिवार के लोग बीजेपी में शामिल हुए हैं। ये हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावक थे, ये बड़ी बात नहीं है। ये वीर शहीद के परिवार से हैं यह बड़ी बात है।

ये भी पढ़ें- Chaibasa में अर्जुन मुंडा की दहाड़ कहा-बीजेपी की सरकार आते ही घुसपैठियो चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा…

वहीं बीजेपी ज्वाइन करने के बाद मंडल मूर्मू ने कहा कि मैंने अपने इच्छा से बीजेपी ज्वाइन की है। मुझे एक प्लेटफार्म मिला है। जिस तरह से हमारे पूर्वजों ने देश के लिए बलिदान दिया उसी तरह अब मैं उनके सपने को साकार करूंगा। वहीं पुलिस के द्वारा हिरासत में लेने के सवार पर उन्होंने कहा कि घर से रांची की ओर आने के क्रम में डुमरी थाने में नॉर्मल तरीके से चेक किया गया था।

Breaking : घुसपैठिए के खिलाफ कम्युनिकेशन चैनल को बढ़ावा देंगे-हिमंता

आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी सबको सम्मान देने वाली पार्टी है। झामुमो अब पहले वाली पार्टी नहीं रही वह अब घुसपैठिया की पार्टी बन गयी है। सीएम हेमंत सोरेन घुसपैठिये के वक्ता हैं।

आगे पुलिस के द्वारा डिटेन किये जाने के बाद हिमंता ने कहा कि हम मंडल मुर्मू को चुनाव लड़वाना चाहते थे, हम हेमंत सोरेन का चुनाव नामांकन रद्द नहीं करवाना चाहते थे। मंडल मुर्मू का जरूरत इसलिए हैं कि चुनाव के बाद घुसपैठिए के खिलाफ कम्युनिकेशन चैनल को बढ़ावा देंगे। मंडल मुर्मू को राजनीति के तहत उपयोग करने की कोई मंसा नहीं है।

रांची से सौरव सिंह की रिपोर्ट—

 

Bihar Cooperative Policy 2026: सहकारी समितियों में होंगे बदलाव, पैक्स को...

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार राज्य सहकारी नीति 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सहकारिता विभाग ने सहकारी अधिनियम और नियमावली में आवश्यक संशोधनों पर...

Hemant Soren: डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद हाई कोर्ट पहुंचे...

रांची के बरगाई 8.86 एकड़ जमीन मामले में डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड हाई कोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन...

Bihar Balika PhD Fellowship: हर साल 1000 छात्राओं का चयन, 4...

Bihar Balika PhD Fellowship: बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप...