सलमान खान को धमकाने-रंगदारी मांगने वाला बिश्नोई कर्नाटक से गिरफ्तार

डिजीटल डेस्क : सलमान खान को धमकाने-रंगदारी मांगने वाला बिश्नोई कर्नाटक से गिरफ्तार। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बीते कुछ महीनों से लगातार धमकियां मिल रही हैं। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गत दिनों हुई हत्या के बाद ऐसी धमकियों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहीं।

कभी मुंबई पुलिस कंट्रोल में मैसेज के जरिए तो कभी ईमेल के जरिए लगातार सलमान को जान से मारने की धमकियां पहुंच रही हैं। अब एक नए मामले में अभिनेता सलमान खान को धमकी देने वाले और करोड़ों की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार किया है।

धमकी के साथ ही मांगी थी 5 करोड़ रुपये की रंगदारी…

इस मामले में मुंबई पुलिस ने बताया कि हाल ही में मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम में एक मैसेज आया था। उसमें अभिनेता सलमान खान से मंदिर में जाकर माफी मांगने की बात लिखी थी और साथ में 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की भी मांग की गई थी।

उस मैसेज के आने के बाद तुरंत आरोपी की तलाश शुरू की गई। रंगदारी मांगने और धमकी देने वाले आरोपी की टोह लगाते हुए मुंबई पुलिस कर्नाटक के हावेरी पहुंची और उसे धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिकाराम जलाराम बिश्नोई के रूप में साझा की गई है।

खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताने वाला बिकाराम जलाराम राजस्थान के जालौर निवासी

गिरफ्तार आरोपी बिकाराम जलाराम बिश्नोई राजस्थान के जालौर जिले का मूल निवासी है। पुलिस उसको कर्नाटक से मुंबई ला रही है। भेजे गए धमकी भरे मैसेज के आधार पर मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

मामले की छानबीन करने पर पता चला कि मैसेज कर्नाटक से भेजा गया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस की टीम कर्नाटक पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मैसेज भेजने वाले बिकाराम जलाराम ने दावा किया था कि वह जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है।

धमकी देने वाले ने मांग की थी कि सलमान या तो उनके मंदिर में जाकर माफी मांगें या 5 करोड़ रुपये की फिरौती दें। धमकी में ये भी कहा था कि अगर सलमान खान उनकी बात नहीं मानते हैं तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी बिकाराम एक निर्माण स्थल पर काम करता था और हावेरी के गौदर इलाके में अन्य मजदूरों के साथ एक कमरे में रह रहा था। बिकाराम के ठिकाने के बारे में सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने हावेरी पुलिस के साथ ठिकाने पर छापा पारकर उसे धर दबोचा।

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...