आरा में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग

आरा : आरा में शुक्रवार की सुबह एक कपड़ा गोदाम में आग लग गई। हादसा शहर के नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ला स्थित गोदाम में हुआ। इस गोदाम में कई व्यापारियों और टेंट हाउस के कपड़े रखे गए थे। गोदाम में ठंड के कपड़े, शादी के कपड़े, शादी सीजन को देखते हुए लहंगा, बनारसी साड़ी समेत महंगे कपड़े और बच्चों का कपड़े थे। सब जलकर खाक हो गए।

आपको बता दें कि इस घटना में करीब डेढ़ करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जल कर राख हो गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना मिलने के बाद दमकल की करीब छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी। इस घटना को लेकर आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़े : Patna के बुद्ध मार्ग के अपार्टमेंट में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...

Jamui Industrial Investment: जमुई में औद्योगिक विकास की बड़ी तैयारी, चकाई...

Jamui Industrial Investment: बिहार के जमुई जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री...