Advertisement
Advertisement

नीतीश आज तरारी विधानसभा उपचुनाव के लिए करेंगे प्रचार

आरा : बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिसमें रामगढ़, तरारी, बेलागंज और इमामगंज की विधानसभा की सीट शामिल है। भोजपुर के तरारी में विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज यानी नौ नवंबर को आगमन होने वाला है। भोजपुर मे मुख्यमंत्री नीतीश के साथ बिहार सरकार के कई कैबिनेट मंत्रीगण, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन, लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और राजग गठबंधन के वरीय नेतागण के संयुक्त चुनावी सभा तरारी खेल मैदान में सुबह 10 बजे से आयोजित है। साथ ही केंद्रीय मंत्री सह लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का रोड़ शो एवं नोनाडीह में प्रेस के साथियों को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले तरारी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद वो रामगढ़ विधानसभा चुनाव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भोजपुर के तरारी में वो भाजपा और एनडीए के उम्मीदवार विशाल प्रशांत के लिए चुनावी प्रचार में हिस्सा लेंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी के कई बड़े नेता और जदयू के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी मौजूद रहेंगे। नीतीश कुमार शनिवार को तरारी और रामगढ़ से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे जहां एनडीए की ओर से बीजेपी के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी देखें :

वहीं रविवार को वो इमामगंज और बेलागंज में प्रचार करेंगे। इमामगंज में जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी चुनाव लड़ रही है। दीपा मांझी का मुकाबला राजद प्रत्याशी से है, जबकि बेलागंज में जदयू के उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। बेलागंज में जदयू की मनोरमा देवी का मुकाबला सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ सिंह के बीच है। वहीं तरारी में बीजेपी के उम्मीदवार का मुकाबला सीपीआईएमएल के उम्मीदवार से है।

यह भी पढ़े : दीपांकर का दावा, बिहार उपचुनाव में INDIA गठबंधन की होगी जीत, झारखंड में पूर्ण तालमेल मगर…

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Rajgir Glass Bridge: अब 5 साल के बच्चे भी कर सकेंगे...

Rajgir Glass Bridge: बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर नेचर सफारी के विश्व प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज को लेकर पर्यटकों के लिए बड़ी...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...

Nisha Bhagat Death Case: 10 मिनट का फेसबुक लाइव और फिर...

Nisha Bhagat Death Case, रांची: झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की शुक्रवार को कथित तौर पर खुदकुशी से मौत हो गई। घटना से...