प्रचार में कूदे नीतीश, तरारी में कहा- मैंने मुस्लिम समुदाय के लिए भी किया काम, विपक्ष के चक्कर में ना पड़ें

आरा : बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिसमें रामगढ़, तरारी, बेलागंज और इमामगंज की विधानसभा की सीट शामिल है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अभी थोड़ी देर पहले भोजपुर जिला के तरारी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे। यहां से एनडीए की तरफ से बीजेपी के उम्मीदवार विशाल प्रशांत के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे। सीएम नीतीश के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन, मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित एनडीए के तमाम नेता मंच पर मौजूद हैं।

‘मुसलमान समुदाय के लिए हमने काफी किया काम’

सीएम नीतीश कुमार ने मंच से कहा कि मैंने मुस्लिम समुदाय के लिए भी काम किया, आप लोग विपक्ष के चक्कर में नहीं पड़े। नीतीश ने कहा कि मैंने हिंदू और मुसलमान सबके लिए काम किया है। मदरसों को सरकारी मान्यादा दिलवाई। विपक्ष ने मुसलमानों से सिर्फ वोट लिए। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को विपक्ष के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। नीतीश ने कहा कि हम जब तक हैं सेवा करते रहेंगे। नीतीश ने कहा कि चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो और महादलित हो सभी के लिए हमने काम किया है। मदरसों के शिक्षकों को वही सैलरी दी जो सरकारी शिक्षक को दी जाती है।

यह भी देखें :

विपक्ष ने सिर्फ मुसलमानों का वोट लिया – नीतीश

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सिर्फ मुसलमानों का वोट लिया लेकिन कुछ काम नहीं किया। मुसलमानों को देखना चाहिए कि मैंने कितना काम किया। मुसलमानों को इधर-उधर नहीं जाना चाहिए। मुसलमान विपक्ष के चक्कर में न पड़े। हम जब तक हैं हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो और महादलित हो सभी की सेवा करते रहेंगे।

पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना

बिहार की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा कि 1989 में भागलपुर में हिंदू-मुस्लिम दंगा हुआ था, कुछ नहीं किया। हम लोग तो 2005 में आए। हमने जांच कराई, जो गड़बड़ थे उनके खिलाफ कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि हमने महिला सशक्तिकरण पर भी काफी जोर दिया।

यह भी पढ़े : नीतीश आज तरारी विधानसभा उपचुनाव के लिए करेंगे प्रचार

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...