Lakhisarai Children’s Film Festival का आयोजन 14 से, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा करेंगे उद्घाटन

Lakhisarai Children’s Film Festival

लखीसराय: लखीसराय में बिहार की कला संस्कृति एवं युवा विभाग एवं लखीसराय जिला प्रशासन की तरफ से पहली बार तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। फिल्म महोत्सव 14 नवंबर से 16 नवंबर तक आयोजित किया जायेगा। बाल दिवस 14 नवंबर से शुरू हो कर 16 नवंबर तक लखीसराय बाल फ़िल्म महोत्सव देश की सम्मानित और प्रेरक फ़िल्में से गुलज़ार रहेगा। यह महोत्सव बिहार की फ़िल्म प्रोत्साहन नीति के दृष्टिकान से महत्त्वपूर्ण है।

समारोह का उद्घाटन 14 नवम्बर को 11 बजे लखीसराय संग्रहालय में बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे। जबकि फ़िल्मों के प्रदर्शन लखीसराय संग्रहालय के अलावा शहर के राज सिनेमा और महादेव टॉकीज में किए जाएँगे। महोत्सव की थीम निपुण भारत और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ है। शिक्षा विभाग के सहयोग से महोत्सव में अठारह साल से कम उम्र के बच्चे आधिकारिक डेलिगेट होंगे।

प्रक्रियापूर्ण बच्चों का प्रवेश निः शुल्क होगा। चयनित फ़िल्मों में ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित फ़िल्म गांधी, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फ़िल्मों की सूची में लगान, इक़बाल, चक दे इंडिया, तारे ज़मीं पर, चिड़ियाखाना, आई एम कलाम, अंडमान, मराठी फ़िल्म कस्तूरी के अलावा कई लघु फ़िल्में बच्चों को दिखाये और समझाये जाएँगे। लघु फ़िल्मों में शेरा, द साइलेंट इको, बिट्टू, बारात और रंग जैसी प्रेरक फ़िल्में दिखाई जाएगी। उक्त बातें लखीसराय के ज़िलाधिकारी सह महोत्सव निदेशक मिथिलेश मिश्र ने शहर के राज सिनेमा में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया।

2 30 22Scope News

डीएम मिश्र ने यह भी कहा कि लखीसराय बाल फ़िल्म महोत्सव एक राष्ट्रीय आयोजन है। संभवतः इस बाल दिवस के अवसर देश भर में इकलौता बाल फ़िल्म महोत्सव लखीसराय में होने जा रहा है। इसके सफल आयोजन के लिए ज़िला प्रशासन लखीसराय प्रतिबद्ध है। समारोह को सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय फ़िल्म विकास निगम, कला संस्कृति एवं युवा बिहार सरकार के बिहार राज्य फ़िल्म विकास एवं वित्त निगम, भारत के फ़िल्म क्रिटिक़्स गिल्ड और फ़िल्म सोसाइटी सिनेयात्रा का सहयोग प्राप्त है।

बिहार की फ़िल्म प्रोत्साहन नीति के प्रचार-प्रसार के लिए भारत के अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव, गोवा में किए जाएँगे। इसके लिए गोवा भेजने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल की तैयारी चल रही है। जबकि महोत्सव के संयोजक सह सिनेयात्रा के सचिव रविराज पटेल ने कहा कि यह आयोजन जिले के लिए गौरव की बात है। इस महोत्सव में मुंबई फ़िल्म जगत के कई लब्ध प्रतिष्ठ कलाकारों के आगमन संभावित है। जबकि वेब सीरीज़ आर्या, कालापानी फ़ेम अभिनेता विकास कुमार और राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त फ़िल्म समीक्षक दीपक दुआ का आना तय है।

महोत्सव में बच्चों के लिए फ़िल्म प्रदर्शन के अलावा फ़िल्मों पर बिहार की फ़िल्म प्रोत्साहन नीति तथा सिनेमा के तकनीकी पक्षों पर बातचीत, क्विज़, अभिनेता विकास कुमार के मास्टर क्लासेस जैसे महत्त्वपूर्ण गतिविधियों से बच्चे लाभान्वित होंगे। मौक़े पर सिनेमा मजिस्ट्रेट शशि कुमार, ज़िला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, राज सिनेमा के महाप्रबंधक रितेश कुमार सिंह, महादेव सिनेमा महाप्रबंधक शिवम भारद्वाज ने भी संबोधित किया।

डीएम ने किया पुरस्कार का ऐलान

ज़िलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने कहा कि लखीसराय ज़िला पर्यटन और फ़िल्मों के लोकेशन के लिहाज़ से भी समृद्ध है। लिहाज़ा, जो भी व्यक्ति रचनात्मक दृष्टिकोण रखता हो। वह व्यक्ति अपने इलाक़ों के किसी भी स्थान, मकान, नदी, पहाड़, मंदिर, जंगल, जलाशय या किसी गाँव में कला ग्राम की सौंदर्य सम्भावनाएँ देखते हुए फ़ोटो और विडियो के माध्यम से उसके महत्त्व को ज़िला प्रशासन को बता सकता है। चयनित तस्वीरों के छायाकार को प्रशासन पुरस्कृत करेगा। ज़िला में प्रथम स्थान पाने वाले को इक्कीस सौ, द्वितीय को पंद्रह सौ और तीसरे स्थान हासिल करने वाले को एक हज़ार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाएँगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  IXL 2024: एरिक एगार्ड ने आठवें ऑनलाइन राउंड में फिर से शीर्ष स्थान हासिल किया, भारत के…

Lakhisarai Children’s Film Festival Lakhisarai Children’s Film Festival Lakhisarai Children’s Film FestivalLakhisarai Children’s Film Festival Lakhisarai Children’s Film Festival Lakhisarai Children’s Film Festival Lakhisarai Children’s Film Festival Lakhisarai Children’s Film Festival

Lakhisarai Children’s Film Festival

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...