टाउन प्लानर की नियुक्ति के खिलाफ दाखिल याचिका पर हुई सुनवाई, 7 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस डा एसएन पाठक की अदालत में टाउन प्लानर की नियुक्ति के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई. इस संबंध में स्वप्निल मयूरेश की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. याचिका में कहा गया है कि जेपीएससी की ओर से पूरे राज्य में 77 पदों पर टाउन प्लानर की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया था. इसके लिए अभ्यर्थियों को इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर (इंडिया) से रजिस्टर्ड प्रमाण पत्र होना अनिवार्य किया गया था. लेकिन कई ऐसे अभ्यर्थियों का चयन हो गया है, जिन्हें आवेदन देने की अंतिम तिथि तक उक्त संस्था से प्रमाण पत्र नहीं मिला था, ऐसे में उनका चयन होना गलत है. मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए 7 दिसंबर की तिथि निर्धारित की गई है.

रिपोर्ट- प्रोजेश

नक्शा स्वीकृति मामले में टाउन प्लानर की लगी क्लास, हाईकोर्ट ने मांगी विस्तृत जानकारी   

Nasha Mukt Bokaro Rally: नशे के खिलाफ बोकारो की हुंकार, DC-SP...

Nasha Mukt Bokaro Rally: सोमवार को बोकारो में नशीले पदार्थों के इस्तेमाल को रोकने और नशा-मुक्त समाज बनाने के मकसद से चलाए जा रहे...

VB-G RAM G योजनाओं में पारदर्शिता के लिए संसाधन सेवी को...

पटना : एक जुलाई से लागू होने वाली महत्वाकांक्षी विकसित भारत-जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने के लिए...

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा- संगठित होकर बाजार से जुड़ें किसान,...

पटना : शहर के बुद्ध मार्ग स्थित बिहार राज्य सहकारी संघ के परिसर में नाबार्ड की तरफ से 25 और 26 जून को आम...