रांची में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कल शहर में कैसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, जानिए

रांची. विधानसभा चुनाव को लेकर कल पीएम मोदी झारखंड आ रहे हैं। यहां वे चंदनकियारी और गुमला में चुनावी सभा करेंगे। साथ ही रांची में रोड शो करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी जनता से हटिया, रांची, खिजरी और कांके विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के लिए जनता से वोट मांगेंगे। वहीं पीएम मोदी के रोड शो को लेकर रांची पुलिस ने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर जानकारी दी है।

पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कल शहर में ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

रांची पुलिस ने पीएम मोदी के रांची दौरा और रोड शो को लेकर आधिसूचना जारी की है। इसमें बताया है कि पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर रांची शहर में कल दोपहर 2 बजे से रात के 8 बजे तक सभी प्रकार के छोट और बड़े मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा।

दोपहर 4:30 बजे से रात्रि 7 बजे तक एयरपोर्ट से हिनू चौक, हिनू चौक से एमईसी पेट एचईसी गेट से अरगोड़ा चौक, अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़, अरगोड़ा चौक से सहजानन्द चौक, सहजानंद चौक से न्यू मार्केट चौक तथा पण्डरा बाजार चौक से पिस्का मोड़, पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट तक आने-जाने के लिए इस रास्ते का कम से कम उपयोग करें।

शहर में प्रवेश के लिए सामान्य वाहन से बुटी मोड़ रिंग रोड़, बोड़ेया रिंग रोड, कांके रिंग एवं रामपुर रिंग रोड का प्रयोग कर सकते हैं। शहर से बाहर जाने के लिए कांके रिंग रोड, बोड़ेया रिंग रोड, बुटी मोड़ रिंग रोड़, रामपुर रिंग रोड भाया मेन रोड, रांची, कांटाटोली से बुटी मोड़ रोड़, कांटाटोली से नामकुम रोड तथा पुरानी हाईकोर्ट से घाघरा रोड से जा सकते है।

दोपहर 4:30 बजे के बाद एयरपोर्ट जाने वाले सभी वाहन पुराना हाईकोर्ट से घाघरा रोड होते हुए हेथु वस्ती के रास्ते सीधे एयरपोर्ट जा सकेगे। साथ ही आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को अल्प समय के लिए डायवर्ट और स्टॉप किया जा सकता है।

Chhotu Singh Detained During MLC Election: MLC चुनाव के बीच छोटू...

Chhotu Singh Detained During MLC Election, पटना: बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। इसी बीच जेडीयू...

Jio IPO Applications Record: Jio IPO ने रचा इतिहास, आवेदन 1...

Jio IPO Applications Record: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने भारतीय शेयर बाजार में आवेदन संख्या का नया रिकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार...

Bihar News: मर्चा चूड़ा के कारोबार से किशन कुमार ने बनाई...

Key Highlightsपश्चिम चंपारण के किशन कुमार शिव शक्ति चूड़ा उद्योग के माध्यम से मर्चा चूड़ा का कारोबार कर रहे हैं। वर्ष 2023 में...