विधानसभा चुनाव: रांची में पीएम मोदी का रोड शो, बीजेपी प्रत्याशियों के लिए झोंकी ताकत!

रांची. विधानसभा चुनाव को लेकर आज पीएम मोदी रांची रोड शो कर रहे हैं। इसके जरिए वे बीजेपी प्रत्याशी के लिए जनता से समर्थन की अपील कर रहे हैं। उनका रोड शो पिस्का मोड़ ओटीसी ग्राउंड से शुरू होकर रातू रोड होते हुए न्यू मार्केट तक होगा। इस रोड शो के जरिए पीएम मोदी के साथ चार विधानसभा हटिया, रांची, खिजरी और कांके को साध रहे हैं।

रांची में रोड शो करने से पहले पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव के लिए आज  गुमला और चंदनकियारी में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी के लिए उन्होंने जनता से वोट मांगा। गुमला में चुनावी सभा के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और जेएमएम पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-JMM वाले झारखंड में नदी, नाला, पहाड़ सब बेचने में लगे हैं। इनके नेताओं ने तो बालू की तस्करी करके महल खड़े कर दिए। ये लोग तो जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र में भी घूस ले रहे हैं।

चुनावी सभा के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार ने झारखंड को 80 हजार करोड़ रुपये दिए थे। जब हमारी सरकार बनी तो हमने 10 साल में झारखंड को 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दिए। उन्होंने कहा कि ज्यादा पैसा भेजा गया, क्योंकि झारखंड हमने बनाया है और हम ही इसे संवारेंगे।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से पहली बार कश्मीर के मुख्यमंत्री ने बाबा साहब के संविधान की शपथ ली। कांग्रेस वाले 370 को फिर से लाना चाहते हैं।

झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी एवं काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। काउंटिंग के साथ ही विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा।

Chhotu Singh Detained During MLC Election: MLC चुनाव के बीच छोटू...

Chhotu Singh Detained During MLC Election, पटना: बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। इसी बीच जेडीयू...

Jio IPO Applications Record: Jio IPO ने रचा इतिहास, आवेदन 1...

Jio IPO Applications Record: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने भारतीय शेयर बाजार में आवेदन संख्या का नया रिकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार...

Bihar News: मर्चा चूड़ा के कारोबार से किशन कुमार ने बनाई...

Key Highlightsपश्चिम चंपारण के किशन कुमार शिव शक्ति चूड़ा उद्योग के माध्यम से मर्चा चूड़ा का कारोबार कर रहे हैं। वर्ष 2023 में...