Parcel में बाइक के साथ व्यक्ति को पैक कर अपराधियों ने लगा दी आग, नहीं हुई है मृतक की…

नवादा: बिहार के नवादा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने एक बोरा में बाइक समेत एक व्यक्ति को पैक कर जला दिया। घटना में व्यक्ति की मौत हो गई। जला हुआ बाइक और व्यक्ति का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। मामला नवादा के नगर थाना क्षेत्र के ख़रीदीबिगहा सिसवां गेट के समीप की है जहां झाड़ियों से एक पार्सल में बाइक और एक व्यक्ति का शव जला हुआ बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने बाइक के साथ व्यक्ति की हत्या कर पहले पार्सल की तरह पैक कर दिया और फिर आग लगा कर जला दिया। आग लगने की वजह से बाइक और व्यक्ति पूरी तरह से जल चुके हैं। नवादा सदर एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि सूचना मिली है कि अपराधियों ने एक पार्सल में बाइक और एक व्यक्ति को पैक कर जला दिया है। देखने से प्रतीत हो रहा है कि व्यक्ति की कहीं और हत्या कर यहां ला कर बाइक समेत जला दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। जांच की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   2025 Assembly Election में नीतीश नहीं करेंगे NDAका नेतृत्व? संजय झा ने दिया दो टूक जवाब

Parcel Parcel Parcel

Parcel

JioHome Offer: 30 और 100 Mbps प्लान पर 1 साल Amazon...

JioHome के 30 और 100 Mbps 3-in-1 प्लान ग्राहकों को एक साल Amazon Prime Lite मुफ्त मिलेगा। नए और मौजूदा ग्राहकों को बिना अतिरिक्त...

Jharkhand Congress: योगेंद्र साव को फिर कारण बताओ नोटिस, तीन दिन...

झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन में लिखित जवाब और...

Bank Strike 2026: 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन...

सितंबर के अंत में बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित रह सकती हैं। 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया...