महा विकास अघाड़ी का महाराष्ट्र चुनाव के लिए घोषणापत्र ‘महाराष्ट्रनामा’ जारी

डिजीटल डेस्क : महा विकास अघाड़ी का महाराष्ट्र चुनाव के लिए घोषणापत्र ‘महाराष्ट्रनामा’ जारी। हो रहे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महा विकास अघाड़ी का घोषणा पत्र ‘महाराष्ट्रनामा’ जारी कर दिया। इस घोषणा को महाविकास आघाड़ी की 5 गारंटियों के इर्द गिर्द रखा गया है।

घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि – ‘महिलाओं के खिलाफ अपराध में महाराष्ट्र देश में दूसरे नंबर पर है। महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने के लिए ठोस निर्भय नीति बनाएंगे। हम महिलाओं को मुफ्त बस सेवा देंगे। किसानों का तीन लाख तक का कर्ज माफ होगा’।

किया चुनावी ऐलान – महाराष्ट्र में भी कराएंगे जातिगत जनगणना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा कि – ‘हम महाराष्ट्र में भी जातिगत जनगणना कराएंगे। शिक्षित युवाओं को 4000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देंगे। भाजपा की योजनाएं हमारी योजनाओं की नकल है। हम सब सर्विस सेक्टर में 12 से 15% की वृद्धि हासिल करने की कोशिश करेंगे।

…सरकारी सेवा में कांट्रैक्ट बेस्ड आदेश को हम समाप्त करेंगे। न्यू इंडस्ट्रियल पॉलिसी बनेगी जो रोजगार उन्मुख होगा। ढाई लाख खाली पड़े हुए गवर्नमेंट जॉब को भी भरेंगे। इसके लिए एग्जामिनेशन का प्रक्रिया को शुरू करेंगे। इसके अलावा हम मिशन 2030 के लिए समृद्ध और महाराष्ट्र के लिए कई सारी योजना लेकर आ रहे हैं।

…हम 300 यूनिट तक की खपत वाले घरों को 100 यूनिट बिजली फ्री देंगे। महिला उद्यमियों के लिए एक अलग से इंडस्ट्रियल जीवन स्थापित करेंगे, जिसमें महिलाओं को इंटरेस्ट फ्री लोन दिया जाएगा। हम मुफ्त दवा और 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा देंगे। आरक्षण में जो 50% का कैप है, उसको भी हम हटाएंगे’।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करते इंडी गठबंधन के नेता।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करते इंडी गठबंधन के नेता।

खरगे बोले – महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव देश का भविष्य बदलने वाला महत्वपूर्ण चुनाव…

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि –‘महाराष्ट्र का चुनाव देश के लिए बहुत महत्वपर्ण चुनाव है। यह चुनाव देश का भविष्य बदलने वाला चुनाव है। अगर महाराष्ट्र में हम महा विकास अघाड़ी की सरकार लाएंगे तभी हम यहां एक स्थिर, अच्छा सुशासन दे पाएंगे।

…महाराष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए हमारे पास पांच स्तंभ हैं, जो कृषि और ग्रामीण विकास, उद्योग और रोजगार, शहरी विकास, पर्यावरण और लोक कल्याण पर आधारित हैं’।

महाविकास अघाड़ी ‘महाराष्ट्र नामा’ शीर्षक वाले घोषणा पत्र जारी करने के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत, एनसीपी एसपी नेता सुप्रिया सुले, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले सहित कई शीर्ष नेता मौजूद रहे।

Potka Migrant Worker Death: गरीबी ने छीना अंतिम दर्शन का हक!...

Potka Migrant Worker Death: पूर्वी सिंहभूम के पोटका ब्लॉक के एक प्रवासी मज़दूर की चेन्नई में इलाज के दौरान मौत हो गई। आर्थिक तंगी...

Chatra Land Dispute Murder: जमीन के एक टुकड़े ने भाई को...

Chatra Land Dispute Murder: झारखंड के चतरा ज़िले के हंटरगंज पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित दातमी गांव में ज़मीन के विवाद को लेकर एक अधेड़...

Baghmara Land Subsidence: क्या अवैध कोयला खनन बना जमीन धंसने की...

Baghmara Land Subsidence: मंगलवार को बाघमारा-कतरास पुलिस स्टेशन इलाके के छाताबाद में अचानक जमीन धंसने की घटना से हड़कंप मच गया। ज़मीन धंसने से...