Advertisment

नीतीश ने बेलागंज में मनोरमा देवी के लिए किया प्रचार, भारी मतों से जीत दिलाने के लिए जनता से किया अपील

बेलागंज : बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिसमें रामगढ़, तरारी, बेलागंज और इमामगंज की विधानसभा की सीट शामिल है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के समर्थन में गया जिला के परॅाव मैदान बेलागंज में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सीएम नीतीश के सात डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री सुनील कुमार, मंत्री जमा खान, मंत्री शीला मंडल, सांसद लवली आनंद और सांसद कौशलेन्द्र कुमार सहित एनडीए के अन्य नेतागण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बिहार में चार सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को मनोरमा देवी के लिए वोट मांगने बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे,जहा बेलागंज पड़ाव पर सभा किया, वही सीएम नीतीश कुमार को बड़ा माला पहनकर भी स्वागत किया। वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो मनोरमा देवी को भारी मतों से जिताने का अनुरोध करने आए है। सीएम नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2005 को हमलोग आए, बताइए कौन लोग राज करते थे? वह लोग अनाप-शनाप बोलते हैं। पहले यह लोग क्या किया था। शाम को कोई निकलता नहीं था। मुसलमान का वोट तोड़ने का काम करता था। हिन्दू मुस्लिम का वोट तोड़ने का काम करता था। जब काम करना शुरू किया तो हर प्रकार का कार्य किया है।

Nitish Belaganj 1 22Scope News

यह भी देखें :

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हिंदू मुस्लिम का झगड़ा होता था। जब से शासन में आए तो यह बंद कर दिया। अब कोई झगड़ा नहीं होता है। भारी संख्या में मुस्लमान लोगों ने वोट दिया था। कब्रिस्तान की घेराबंदी कराया। 1237 कब्रिस्तान की जानकारी मिली है, जिसे पूरा करेंगे। मूर्ति चोरी की घटनाएं अब नहीं होती है यह उदाहरण है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कितना काम किया याद कीजिएगा भूलिएगा नहीं। वही सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमने जो विकास किया है उस विकास के नाम पर बेलागंज की जनता हमारे प्रत्याशी मनोरमा देवी को भारी से भारी मतों से विजयी बनाएं।

13 नवंबर को एक नंबर पर बटन दबाकर मनोरमा देवी को विजयी बनाएं – चिराग पासवान

बेलागंज विधानसभा उपचुनाव में आज लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एनडीए समर्पित उम्मीदवार मनोरमा देवी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किए। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहा है। चिराग ने योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अगर बेलागंज को विकास के अग्रसर पर लाना है तो हमारी बहन मनोरमा देवी को भारी मतों से विजयी बनाकर पटना भेजें। वहीं उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके राज में क्या होता था, आप लोग भलीभांति जानते हैं। इसलिए हम लोगों से आग्रह करने आए 13 नवंबर को एक नंबर पर बटन दबाकर मनोरमा देवी को भारी मतों से विजयी बनाएं।

Chirag 22Scope News
13 नवंबर को एक नंबर पर बटन दबाकर मनोरमा देवी को विजयी बनाएं – चिराग पासवान

यह भी पढ़े : प्रचार में कूदे नीतीश, तरारी में कहा- मैंने मुस्लिम समुदाय के लिए भी किया काम, विपक्ष के चक्कर में ना पड़ें

आशीष कुमार की रिपोर्ट

 

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...