पहले दी धमकी, फिर घर के बाहर खड़ी 3 बाइक को किया आग के हवाले

नवादा : नवादा में दो भाई बिजनेस को लेकर आपस में दुश्मन बन गए। एक भाई ने पहले दूसरे भाई को धमकी दिया फिर रविवार की आधी रात में उसके घर के बाहर खड़ी तीन बाइक में आग लगा दी। घटना में तीनों बाइक धू-धकर जल गई। नवादा में बेखौफ बदमाशों ने घर के आगे खड़े तीन बाइक को आग हवाले कर दिया। जहां तीनों बाइक जलकर खाक हो गया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के सुलेमान नगर मोहल्ले का है। जहां देर रात बदमाशों ने रात के अंधेरे में पहुंचकर बाइक पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाकर फरार हो गया है।

आपको बता दें कि अचानक रात में आग की चिंगारी देखकर मोहल्ले के लोग हल्ला करना शुरू कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग और मोहल्लेवासी बाहर निकले और किसी तरह आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक पूरी तरह तीनों बाइक जलकर खाक हो गया था। सुलेमान नगर मोहल्ले के रहने वाले मोहम्मद नसीरुद्दीन ने बताया कि मेरे भाई से विवाद चल रहा है बिजनेस को लेकर और वह रविवार को धमकी दिया था कि सब कुछ आग हवाले कर देंगे दुकान में आग लगा देंगे और धमकी देने के बाद वो चला गया।

यह भी देखें :

वहीं रात में फिर आकर गाड़ी में आग लगा दी। आग किसने लगाई है यह तो पता नहीं है लेकिन भाई ने धमकी दिया था तो भाई पर भी शक हो रहा है। लगभग 1:30 बजे रात में आग लगाई गई है। इस घटना की जानकारी आपातकालीन सेवा 112 पुलिस को भी दी गई जहां मौके पर पहुंचकर उन्होंने फोटो तस्वीर और नाम पता भी लिखा है। आग लगने से पहले बदमाशों के द्वारा बिजली की पोल पर जल रही लाइट को बंद कर दिया गया और फिर आग के हवाले गाड़ी को किया गया है।

यह भी पढ़े : एक ही रात में टूटे तीन दुकानों के ताले, मचा हड़कंप, चोर CCTV में कैद

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand Weather Update: रांची में फिर बढ़ी गर्मी, कई जिलों में...

रांची समेत झारखंड में बारिश के बाद फिर तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं को...

JDU Leader: जदयू के वरिष्ठ नेता अरविंद मोहन का निधन, मंत्री...

जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता अरविंद मोहन के निधन पर मंत्री श्रवण कुमार ने गहरा शोक जताया। उन्होंने इसे जदयू परिवार और खगड़िया जिले...

ODF Plus Model:विश्व पर्यावरण दिवस 2026 गांवों में चलेगा ‘स्वच्छ गांव,...

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिहार के गांवों में 1 से 5 जून तक स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान चलेगा। स्वच्छता, जल संरक्षण, प्लास्टिक कचरा...

Reliance Jio CFO:रजनीश जैन की नई Book ‘Quiet Excellence’ लॉन्च, Leadership...

रिलायंस जियो के CFO रजनीश जैन की पुस्तक ‘Quiet Excellence’ का नई दिल्ली में विमोचन हुआ। पुस्तक नेतृत्व, विश्वास और जीवन मूल्यों पर 52...

मुख्यमंत्री ने भागलपुर में 84 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास,...

भागलपुर : भागलपुर दौरे पर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जिले को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img