एक ही रात में टूटे 3 दुकानों के ताले, मचा हड़कंप, चोर CCTV में कैद

commercial advertisement
Ad

नवादा : नवादा में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में ही तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है,
बेखौफ चोर सामान व नकदी चुरा ली। एक ही रात में तीन दुकानों के ताले टूटने की घटना से व्यापारियों व आमजन में हड़कंप मच गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के खरीदी बीघा की बताई जाती है। जहां चोरों ने दो सीमेंट छड़ और एक किराना दुकान का ताला तोड़ लाखो रुपए नगद लेकर बेखौफ चंपत हो गए। फिलहाल सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया साथ ही वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला।

आपको बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के खरीदी बीघा स्तिथ रोड के पास स्थित अशोक ट्रेडर्स की शटर का ताला तोड़ कर बेखौफ चोरों ने काउंटर में रखे चार लाख रुपए नगद की चोरी कर ली है। वहीं चोरों ने डालमिया सीमेंट में चोरों ने शटर का ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया। वहीं अजय किराना दुकान नामक दुकान की शटर का ताले को काटकर चोर ले गए। हालांकि दो दुकान में लगे सीसीटीवी में चोर की तस्वीर कैद हो गई है। खरीदी बीघा रोड में स्थित डालमिया सीमेंट और अजय किराना शॉप में चोरी की घटना नहीं हुई है। चोर सीसीटीवी लगा देख मौके से भाग निकले।

यह भी देखें :

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि घटनास्थल से मजह कुछ दूरी पर टीओपी है। मगर चोर एक बाद एक वारदात को अंजाम देकर खुली चुनौती दे रहे है। फिलहाल घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालकर मामले की जांच शुरू की है। एक ही रात में तीन दुकानों के ताले टूटने की घटना से व्यापारियों व आमजन में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े : हत्याकांड में संलिप्त एक अभियुक्त गिरफ्तार

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
Kumar Gaurav Singh
Kumar Gaurav Singhhttps://22scope.com/
कुमार गौरव सिंह (Kumar Gaurav Singh)पद: वरिष्ठ संपादक (Senior Editor) एवं पत्रकार, 22Scope Newsस्थान: पटना, बिहारपरिचय (Professional Bio) कुमार गौरव सिंह हिंदी पत्रकारिता जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। पिछले 15 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय कुमार गौरव वर्तमान में 22Scope News में बतौर संपादक (Editor) अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। पटना को अपना कार्यक्षेत्र बनाकर उन्होंने बिहार की राजनीति, सामाजिक बदलावों और जन-सरोकार के मुद्दों को बहुत करीब से देखा और कलमबद्ध किया है।पत्रकारिता का सफर (Experience) डेढ़ दशक लंबे अपने करियर में कुमार गौरव ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया के विभिन्न आयामों में काम किया है। उनकी विशेषज्ञता राजनीतिक विश्लेषण (Political Analysis) और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म (Investigative Journalism) में है। बिहार की जटिल राजनीति को सरल भाषा में आम जनता तक पहुँचाना उनकी सबसे बड़ी खूबी है।विशेषज्ञता और कौशल (Expertise) संपादकीय नेतृत्व: 22Scope की संपादकीय टीम का मार्गदर्शन और खबरों की सत्यता सुनिश्चित करना।क्षेत्रीय पकड़: मगध और भोजपुरी बेल्ट की सांस्कृतिक और राजनीतिक समझ।तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग: भ्रामक खबरों के दौर में केवल प्रमाणित और निष्पक्ष डेटा पर आधारित लेख लिखना।कुमार गौरव का संदेश "पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है। 22Scope के माध्यम से मेरा प्रयास है कि हम बिहार और झारखंड के हर कोने की उस आवाज को मंच दें, जो अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में दब जाती है। निष्पक्षता ही हमारी शक्ति है।"
spot_imgspot_img

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पलनवा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान...

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF व पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार बरामद

कटिहार : कटिहार में पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बरारी थाना क्षेत्र के...

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

देवघर : देवघर पुलिस को लूटपाट की घटनाओं के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। मोहनपुर थाना क्षेत्र में पिस्टल के बल पर राहगीरों और...