Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Ramgarh विधानसभा सीट पर सुरक्षा व्यवस्था है दुरुस्त, डीएम एसपी खुद कर रहे…

कैमूर: बिहार में चार विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान जारी है। मतदाता बढ़ चढ़ कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं और सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच कर मतदान कर रहे हैं। मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी पूरी की गई है। मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सावन कुमार, एसपी ललित मोहन शर्मा खुद लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

कई मतदान केंद्रों से लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा है साथ ही मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया है। जिलाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि रामगढ विधानसभा सीट पर मतदान चल रहा है।

1 226 22Scope News सुबह सबसे पहले मॉकड्रिल किया गया, लाइव कैमरा के माध्यम से कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्थाएं चुस्त और दुरुस्त हैं। मतदाता सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर वेटिंग रूम, बिजली, पानी का व्यवस्था किया गया है। विधानसभा क्षेत्र में कुल 294 बूथ बनाया गया है। जो बुजुर्ग चलने में सक्षम नहीं हैं उनके लिए भी अलग से व्यवस्था किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इस बार पुलिस को पहली बार घुड़सवार दस्ता भी उपलब्ध कराया गया है जिससे गस्ती किया जा रहा है। वहीं कैमूर के एसपी ललित मोहन शर्मा ने कहा कि कई लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एमएमपी भी डेप्लॉय किया गया है, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत अभी तक नहीं मिली है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   हेलो! Recharge कीजिये नहीं तो कट जाएगी बिजली, और खाते से कट गए…

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

Ramgarh Ramgarh Ramgarh Ramgarh

Ramgarh

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...