Hazaribagh : पहले चरण को लेकर पूरे झारखंड में मतदान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है ऐसे में हजारीबाग में भी मतदान की प्रक्रिया जारी है। बात अगर हजारीबाग की करें तो लगभग 57.65% तक का मतदान हुआ है। लेकिन इसी बीच एक परिवार हमें ऐसा भी मिला जो बेंगलुरु और रांची से मतदान करने हजारीबाग पहुंचा था। यह परिवार वोट डालने के लिए बेंगलुरु से भागा चला आया और पूरे परिवार ने मतदान किया।
ये भी पढ़ें- Jharkhand Vidhansabha Election : गृहमंत्री अमित शाह कल इन जगहों पर चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, देखें लिस्ट…
Hazaribagh : लोगों से मतदान करने की अपील की

इस पूरे परिवार में रविकांत जी जो बेंगलुरु में काम करते हैं फ्लाइट से रांची आए हैं तथा रांची में उनके छोटे भाई कुणाल हाई कोर्ट में वकील है उनके साथ और अपनी माता उषा शर्मा के साथ हजारीबाग संत कोलंबस स्कूल में अपने मतदान केंद्र पहुंचे हैं और मतदान किया है मतदान करने के बाद लोगों ने वहां पर सेल्फी मिली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से मतदान के लिए घरों से बाहर निकालने की भी अपील की है।
ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : झारखंड की जनता इस भ्रष्ट सरकार से मुक्ति चाहती है, परिवर्तन होगा-बीजेपी
बड़े भाई रविकांत ने बताया कि कल फिर से उनका बेंगलुरु का फ्लाइट है आज वह मतदान करेंगे तथा कल वह अपने काम पर फिर बेंगलुरु लौट जाएंगे उन्होंने संदेश भी दिया है कि मतदान करने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए और 5 मिनट का समय निकालकर मतदान अवश्य करना चाहिए तो वही छोटा भाई कुणाल ने भी सभी से मतदान करने की अपील की है तो माता उषा शर्मा भी काफी खुश है।
Highlights


















