Advertisement
Advertisement

Jharkhand Politics : झारखंड की जनता इस भ्रष्ट सरकार से मुक्ति चाहती है, परिवर्तन होगा-बीजेपी

Jharkhand Politics 

Ranchi : आज झारखंड में पहले चरण का मतदान हुआ इसको लेकर जनता में भारी उत्साह देखा गया। इससे साफ हो रहा है कि जनता परिवर्तन चाह रही है और पहले चरण में हमारी बहुत बड़ी जीत हुई है। ये बाते बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रेस वार्ता के दौरान कही।

Jharkhand Politics : परिवर्तन के लिए लोगों ने वोट किया है

आगे उन्होंने जेएमएम पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि पूरे झारखंड की जनता इस भ्रष्ट सरकार से मुक्ति चाहती है और परिवर्तन के लिए लोगों ने वोट किया है। हम मानते हैं कि वोटिंग प्रतिशत में और भी बढ़ोतरी होगी लेकिन पिछले बार की तुलना में शहरी क्षेत्र में अच्छी वोटिंग की गई और ग्रामीण क्षेत्र में पुरजोर मतदान हुआ है।

ये भी पढ़ें- Breaking : थम गया मतदान, चुनाव आयोग ने बताया कितने प्रतिशत लोगों ने दिया वोट, देखें लिस्ट… 

पहले चरण के मतदान में दो तिहाई सीटों पर हमारी जीत होगी। दूसरे चरण में पूरे जोश के साथ हम मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस के प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव के खिलाफ हमने चुनाव आयोग में शिकायत की है वह मतदान केंद्र के अंदर पर्ची बांट रहे थे। चुनाव आयोग को साधुवाद दूंगा कि बिना किसी अप्रिय घटना के शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करवाया गया।

कांग्रेस ने हथियार डाल दिये हैं

आगे उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सायलेंस तरीके से अपना मैनिफेस्टो जारी किया इसे यह साफ होता है कि उन्होंने हथियार डाल दिया है। बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं ने मतदान का प्रयोग किया है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : गुजरात, यूपी, मध्य प्रदेश, असम से आकर राज्य को लूटने का प्रयास कर रहे हैं लोग-निरसा में हेमंत सोरेन का बड़ा हमला…

एक चीज पहले चरण के वोटिंग में स्पष्ट हो गया है कि जनता मांगे परिवर्तन। दूसरे फेज़ में और भी बढ़त होगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा की कई ऐसी सीट थी जहां हम कई वर्षों से नहीं जीत रहे थे वहां भी हम इस बार जीत हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए सिर्फ और सिर्फ उनका सोरेन परिवार है। मुख्यमंत्री ने आदिवासी और आदिवासियत का अपमान किया है।

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...