Giridih : जागरुक जनता पार्टी की प्रत्याशी अनीशा सिन्हा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Giridih : गिरिडीह विधानसभा सीट से जागरुक जनता पार्टी की प्रत्याशी अनीशा सिन्हा के द्वारा लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है। आज दिन बुधवार को पतरोडीह पंचायत, बुढ़ियाखाद, झरियागादी और झगरी में जनसंपर्क किया है। जनसंपर्क में जनता ने यह जाहिर किया कि आजादी से लेकर आज तक गिरिडीह का विकास जिस ढंग से होना चाहिए था वह नहीं हो सका।

जनता ने अपनी कई तरह की समस्याओं को भी साझा किया और लोगों ने अनीशा सिन्हा पर उम्मीद जताते हुए उन्हें इस विधानसभा चुनाव में जिताने के लिए ठाना है। लोगो का कहना है कि पिछले कई वर्षों में कई नेता ऐसे आए जो केवल वादा किए लेकिन उस वादे को पूरा नहीं कर सके इसलिए इस बार वादा करने वाले को नहीं वादा पूरा करने वाली अनीशा सिन्हा को लाएंगे ताकि हमारे क्षेत्र का विकास हो सके।

महिला सशक्तिकरण के लिए काम करुंगी

इस मौके पर प्रत्याशी अनीशा सिन्हा ने बताया कि अपने विधानसभा के परिवार से मिलकर बहुत खुशी हुई। लोगो के बीच जाकर और ग्रामीणों से बातचीत कर हमे बहुत अच्छा लगा साथ ही ग्रामीणों के दुख तकलीफ सुनकर मुझे भी तकलीफ हुई और अगर हम अपने परिवार अपने ग्रामीण के सहयोग से विधानसभा में जीत हासिल करती हूं तो लोगो के दुख तकलीफ को दूर करूंगी। विशेष कर महिला सशक्तिकरण का कार्य करूंगी जिसके महिलाएं अपने आप में मजबूत होकर अपने घर परिवार के लिए भी ढाल बन सके।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ सुबोध सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी राजनीति नहीं करती है क्योंकि हमारा मानना है कि जो पार्टी या नेता राजनीति करेंगे वो विकास कभी नहीं कर सकेंगे। इसलिए विकास करने के लिए राजनीति को छोड़ना होगा जो कि हमारी पार्टी राजनीति नहीं करती है। इस मौके पर ग्रामीण अध्यक्ष नंदलाल पांडेय, जिला अध्यक्ष डोली परवीन, अमित कुमार, साधना विश्वकर्मा, रिज़वी इराकी, अविनाश निराला के साथ ग्रामीण मौजूद रहे।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...