लंबी दूरी की ट्रेनों में भीड़भाड़ अब होने लगी कम, यात्रियों ने रेल प्रबंधन की व्यवस्थाओं को सराहा

मुंगेर : जमालपुर रेलवे स्टेशन पर परदेशियों की भीड़भाड़ अब कम होने लग गई है। महापर्व की समाप्ति के बाद वापस अपने कर्मभूमि को लौटने वालों का जो तांता रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में देखा जा रहा था, वह अब सामान्य होने लग गई है। जिससे रेलवे स्टेशन प्रबंधन भी अब राहत महसूस कर रहा है। शुक्रवार को भागलपुर से चलकर आनंद विहार तक को जाने वाली भागलपुर आनंद विहार विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर जमालपुर पहुंची। जहां यात्रियों ने आराम से अपने अपने कोचों में प्रवेश किया।

रेलवे की व्यवस्थाओं को सराहा

यात्रियों ने कहा कि महापर्व के दौरान मालदा रेल मंडल के निर्देश पर जमालपुर रेलवे स्टेशन पर जो सुविधाएं यात्रियों को उपलब्ध कराई गई वो निश्चित रूप से काबिले तारीफ थी। यात्रियों ने मालदा रेल मंडल के प्रबंधक मनीष गुप्ता के प्रबंधन और जमालपुर में स्टेशन प्रबंधक की व्यवस्थाओं पर काफी खुशी जाहिर की। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को तो यात्रियों ने देवदूत तक की उपाधियां दे डाली।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि महापर्व के आगमन से लेकर समापन तक ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर भीड़भाड़ को नियंत्रित करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, अतिरिक्त टिकट काउंटर, एस्केलेटर, लिफ्ट जैसी सुविधाओं ने तो मानों रेल यात्रियों की आधी परेशानियों को चंद मिनटों में ही दूर कर दिया। जिसका लाभ न सिर्फ आम यात्रियों को बल्कि बुजुर्ग, दिव्यांग, महिलाओं और बच्चों ने भी भरपूर उठाया है।

यह भी पढ़े : ट्रेन यात्री का मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोर को RPF ने पकड़ा

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...