Cricket Tournament के दूसरे दिन पहुंचे एसीएस एस सिद्धार्थ, ग्राउंड पर भांजा बल्ला

भोजपुर: भोजपुर के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में तीन दिवसीय माता शबरी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ पहुंचे। दूसरे दिन के खेल का उद्घाटन एसीएस डॉ एस सिद्धार्थ, जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, मेयर इंदु देवी और जिला शिक्षा पदाधिकारी अहसन ने संयुक्त रूप से डीप प्रज्ज्वलित कर की। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसीएस ने कहा कि नई आशा की यह शुरुआत काफी सराहनीय है। इस आयोजन में सुदूर क्षेत्रों से आये खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। टीम का गांव के नाम के आगे जोश बढ़ाने के लिए नामकरण जोश भरने के लिए है। मौके पर एस सिद्धार्थ ने शिक्षा के प्रति शपथ भी दिलाया।

आरा की मेयर इंदु देवी ने कहा कि नई आशा द्वारा हर वह कार्य किया जा रहा है जो इन महादलित नौजवानो के विकास के लिए जरूरी है।ऐसे कार्यो में सभी का सहयोग जरुरी है और यह सहयोग हर स्तर पर मिलता रहेगा। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने कहा कि नई आशा द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य में प्रशासन का हर संभव सहयोग रहता है।

दूसरी तरफ जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने एसीएस से मिलकर शिक्षकों के हित में बहुत सारी बातों को भी रखा। मंच संचालन संरक्षक डॉ भीम सिंह भवेश ने किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी और अहसन, महाराजा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ गांधीजी राय सहित काफी संख्या में क्रिकेट मैच को देखने के लिए दर्शक मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-   Patna: चूहे खा गए आंख? एनएमसीएच में शव की गायब मिली एक आंख, डॉक्टरों ने कहा…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Cricket Tournament Cricket Tournament Cricket Tournament

Cricket Tournament

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...