गिरिडीह डीसी ने डिस्पैच सेंटर्स का किया निरीक्षण

गिरिडीह. विधानसभा चुनाव का कल दूसरे चरण का मतदान होगा। इसको लेकर गिरिडीह जिले में बनाये गये सभी 4 डिस्पैच सेंटर धनवार (कृषि फार्म हाउस, पचंबा), बगोदर (विवाह भवन, झंडा मैदान), जमुआ और गांडेय विधानसभा के लिए गिरिडीह कॉलेज एवं गिरिडीह और डुमरी विधानसभा के लिए महेशलुंडी डिस्पैच सेंटर का आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने निरीक्षण किया और उन्होंने सभी पोलिंग पार्टी को मतदान केंद्र के लिए रवाना किया।

उन्होंने सभी डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सभी को जिम्मेदारी सौंपी तथा चुनाव कार्यों को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक संचालित कराना हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने दायित्वों का निष्पादन ससमय सुनिश्चित करना है।

उन्होंने आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने मास्टर ट्रेनर को उनके दायित्व के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदान कर्मियों को मतदान दिवस के सफल क्रियान्वयन को लेकर शुभकामनाएं दीं।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...