Dhanwar Assembly Seat : 1 बजे तक 47.6% मतदान, बाबूलाल के सामने निजामुद्दीन की चुनौती…

Dhanwar Assembly Seat

Giridih : झारखंड में आज दूसरे फेज के चुनाव में कुल 38 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से ही लोग विधानसभा चुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। लंबी-लंबी कतारो में लगकर मतदाता मतदान करने में लगे हुए हैं। दोपहर 1 बजे तक का वोटिंग टर्नआउट सामने आ चुका है। इसके मुताबिक धनवार विधानसभा सीट पर 47.6% पर मतदान हो चुका है।

Dhanwar Assembly Seat :  बाबूलाल मरांडी को कड़ी दे रहे निजामुद्दीन अंसारी

धनवार विधानसभा सीट पर मुख्य रूप से एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार निजामुद्दीन अंसारी के बीच मुकाबला हो रहा है।

इस सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में बाबूलाल मरांडी ने जीत हासिल की थी। हालांकि उन्होंने जेवीएम (पी) से चुनाव लड़ा था और बीजेपी उम्मीदवार लक्ष्मण प्रसाद सिंह को हराया था। इस बार बाबूलाल बीजेपी से चुनाव लड़ रहे हैं। वे झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा! पुलिस...

Himanshu Singh Murder Case: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। जांच के दौरान...

JPSC Backlog Result 2025: JPSC ने जारी किया बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा...

JPSC Backlog Result 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने मंगलवार को झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विसेज (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा-2025 के नतीजे घोषित कर...

बांकीपुर उपचुनाव : BJP ने उम्मीदवार का किया ऐलान, अभिषेक कुमार...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा सीट...