सेविका हत्याकांड से उठा पर्दा, हत्यारा ललन उर्फ लालू गिरफ्तार

मुंगेर : आगामी नौ मई को तारापुर थाना क्षेत्र स्थित सतेहरा मुसहरी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-39 की सेविका रीना कुमारी की हत्या कर दी गई थी। घर में ही सेविका का शव मिला था। पुलिस ने छह माह बाद हत्या के मामले से पर्दा उठा दिया। इस मामले में मुख्य आरोपित फरार चल रहा था। तारापुर पुलिस ने मुख्य आरोपित लौना गांव निवासी ललन सिंह उर्फ अमरेश उर्फ लालू को गिरफ्तार किया। मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपित को रिमांड पर लेगी।

डीएसपी सिंधु शेखर सिंह ने तारापुर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि सेविका की हत्या के बाद अनुसंधान में यह बात सामने आया था कि सेविका का गांव के ही एक नवयुवक से संबंध था। घटना की रात लोगों ने युवक को सेविका से मिलते हुए देखा था। पुलिस मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी। डीएसपी ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। हत्या में दूसरा मामला भी सामने आया है। आंगनवाड़ी सेविका खुद का पैसा और पति से मिले पैसा को सिपाही में बहाली के नाम पर 58 हजार से अधिक की राशि मुख्य आरोपित को दिया था। बहाली नहीं होने पर पैसा को लेकर सेविका लगातार दबाव बना रही थी। ऐसे में आरोपित ने महिला को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। नौ मई की रात सेविका की गला दबाकर हत्या कर दी। गिरफ्तार मुख्य आरोपित ने पुलिस को पूछताछ में कई अहम जानकारी भी दी है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। छापेमारी में अपर थानाध्यक्ष टीपू सुल्तान दरोगा आरके राम व जवान थे।

यह भी देखें :

संदेहास्पद स्थिति में मिला था शव

सेविका रीना कुमारी का शव घर में ही संदेहास्पद स्थिति में मिला था। घटना के अगले दिन सुबह सेविका शव घर के बरामदे पर था। नाबालिग पुत्र ने उस समय पुलिस को बताया था कि उसकी मां का रात में लालू मामू से झगड़ा हुआ था। इसके बाद से ललन उर्फ अमरेश उर्फ लालू फरार चल रहा था। इस मामले में थाने में मुकदमा ससुर वीरो मांझी ने किया था। हत्या के इस ब्लाइंड केस का पर्दाफाश कर तारापुर पुलिस ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़े : जमीन जोतने के विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई गोलीबारी, एक बालक को लगी गोली

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Pappu Yadav Attack on BJP: ‘ऑपरेशन लोटस’ को लेकर बीजेपी पर...

Pappu Yadav Attack on BJP: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राज्यसभा चुनाव के दौरान कथित 'ऑपरेशन लोटस' को लेकर भारतीय जनता पार्टी...

Bihar Vidhan Sabha: विधानसभा परिसर में विशेषाधिकार न्यायालय का शुभारंभ, शिकायतों...

Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा परिसर में विधायकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के विशेषाधिकारों से जुड़े मामलों को देखने के लिए एक 'विशेषाधिकार न्यायालय' (Privilege...

Rohtas New DM Deepak Kumar Mishra: दीपक कुमार मिश्रा ने संभाली...

Rohtas New DM Deepak Kumar Mishra: रोहतास जिला को नया जिला मजिस्ट्रेट (DM) मिल गया है। 2019 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी...