Commercial Advertisment

अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी,13 पदों के लिए मिली पीटी-मेंस से मुक्ति

Ranchi Breaking- झारखंड में 13 पदों पर नियुक्ति के लिए ली जाने वाली प्रतियोगी परीक्षा दो पाली में नहीं होगी. अब होने वाली प्रतियोगी परीक्षा सिर्फ दो घंटे की होगी. पहले पीटी और मेंस परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों का चयन होता था. अब अभ्यर्थियों को सिर्फ दो घंटे में 240 सवालों के जवाब देने होंगे. परीक्षा में दो पत्र मिलेंगे. प्रश्न पत्र-1 में सामान्य अभियांत्रिकी (General Engineering) के 120 प्रश्न रहेंगे. प्रश्न पत्र-2 में अभियंत्रिकी (Engineering) के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा में चयन के लिए कोटिवार न्यूनतम अर्हता के अंक में भी बदलाव हुआ है. बदलाव के बाद कार्मिक विभाग ने सिलेबस भी तय कर दिया है.

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने परीक्षा (डिप्लोमा, तकनीकी एवं अन्य विशिष्ट योग्यता स्तर) की संशोधित नियमावली 2021 में यह प्रावधान किया है. इसे लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है. जिसमें एक ही परीक्षा से नियुक्ति की बात कही गई है. झारखंड सरकार ने यह फैसला रिक्त पदों पर सरल प्रकिया के तहत जल्द नियुक्ति के लिए लिया है. कार्मिक विभाग ने सिलेबस भी तय कर दिया है. जिसके बाद नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है.

सरकार ने परीक्षा के अंक भी किए निर्धारित

झारखंड सरकार ने जेएसएससी (JSSC) द्वारा आयोजित होने वाले परीक्षाओं के लिए न्यूनतम अर्हता का अंक भी निर्धारित कर दिया है. इसमें अनारक्षित-40 प्रतिशत, ST-SC एवं महिला-32 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग अनुसूची (i)- 34 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग अनुसूची(ii)- 36.5 प्रतिशत, आदिम जनजाति समूह- 30 प्रतिशत, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- 40 प्रतिशत तय किया गया है. परिस्थिति अनुसार सरकार इसमें बदलाव कर सकती है.

 प्रदेश में इन पदों पर होनी है नियुक्ति

जेइ विद्युत, जेइ सिविल, जेइ अभियंता यांत्रिकी, कनीय अभियंता कृषि अभियंत्रण, खान निरीक्षक, मोटरयान निरीक्षक, फार्मासिस्ट, एक्स-रे-टेक्नीशियन, लेबोरेट्री असिस्टेंट, लेबोरेट्री अटेंडेंट, ऑप्थेल्मिक सहायक, प्रयोगशाला टेक्नीशियन.

अनुसूची-एक के पदों के लिए डिप्लोमा जरूरी

जेएसएससी (JSSC) परीक्षा में आवेदन के लिए न्यूनतम अर्हता नियमावली के अनुसूची-एक के पदों के लिए अभिय़ांत्रिक में डिप्लोमा जरूरी कर दिया है. यह डिप्लोमा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान अथवा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए.

J. E. Exam- प्रश्न पत्र लीक करने का आरोपी रंजीत गिरफ्तार

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...