Advertisment

श्री गणपति भंडार से 15 लाख की चोरी, चोरों ने उड़ा लिए सोने-चांदी के सिक्के

गया : शहर के प्रतिष्ठित श्री गणपति भंडार में शुक्रवार रात बड़ी चोरी हुई। दुकान के मालिक संजय भारद्वाज के मुताबिक, रात नौ बजे दुकान बंद कर घर लौटे। सुबह जब उनका बेटा अभिषेक दुकान खोलने पहुंचा, तो देखा शटर डाउन था लेकिन ताला गायब। अंदर दशकों पुराने लॉकर को लेजर मशीन से काटकर चोर 15 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के सिक्के चुरा ले गए। गोदाम की गद्दी पूरी तरह से अस्त व्यस्त पड़ी थी। अचरज की बात यह है कि गोदाम का इलाका दिन रात व्यस्त रहता है। इसके बावजूद बड़ी चोरी की घटना वह भी फ्रंट से होना पुलिस गश्ती पर सवाल खड़े कर रहा है। इस घटना से गोदाम में कारोबार करने वाले कारोबारी भयभीत थे। गौरतलब है कि संजय भारद्वाज चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष थे।

चोरों ने उड़ाए CCTV सबूत

चोरों ने आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरों का एंगल घुमा दिया और गोदाम का डीवीआर उखाड़ ले गए। गोदाम के मेन शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसने के बाद लॉकर को बारीकी से काटा गया। घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश है।

चैंबर ऑफ कॉमर्स ने उठाई सुरक्षा पर सवाल

गया चैंबर ऑफ कॉमर्स ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि गश्त की कमी से चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। अधिकारियों से मांग की गई है कि अगर जल्द चोरों को पकड़ा नहीं गया, तो व्यापारी आंदोलन करेंगे।

यह भी देखें :

व्यापारियों में डर का माहौल

घटना के बाद व्यापारी डरे हुए हैं। श्री भारद्वाज ने बताया कि दशकों पुराना लॉकर उनकी दुकान की पहचान था, लेकिन अब वह भी सुरक्षित नहीं रहा। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस से रात की गश्त बढ़ाने की मांग की है। एएसपी पीएन शाहू ने बताया कि चोरी मामले की जांच चल रही है और जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे। डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच पड़ताल की है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे।

यह भी पढ़े : बैंककर्मी के घर से लाखों की चोरी, इलाके में दहशत

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...