पेट्रोल-डीजल में वैट घटाने को लेकर भाजपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

धनबाद : केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के मूल्य पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के बावजूद झारखण्ड सरकार द्वारा मूल्य में कटौती नहीं करने को लेकर भाजपा समर्थकों ने जिले भर में हस्ताक्षर अभियान चलाया. भाजपा विधायक राज सिन्हा ने धनबाद के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया.

पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाया है, पर झारखण्ड की हेमंत सरकार ने अपनी भागीदारी से पल्ला झाड़ते हुए आमजनों के लिए वैट कम नहीं किया. अगर कम नहीं हुआ तो आनेवाले दिनों में सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ी जाएगी.

भाजपाइयों ने पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

bgh 1 22Scope News

बाघमारा: केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के मूल्य पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के बावजूद झारखण्ड सरकार द्वारा मूल्य में कटौती नहीं करने को लेकर भाजपा समर्थकों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया. बाघमारा भाजपा कमिटी ने भी कतरास के एक पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया. जिसकी शुरुआत बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने की. वही भाजपा नेताओं ने हस्ताक्षर किया.

विधायक ढुलू महतो ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाया है, पर झारखण्ड की हेमंत सरकार ने अपनी भागीदारी से पल्ला झाड़ते हुए आमजनों के लिए वैट कम नहीं किया. आज भाजपा द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल/सुरजदेव मांझी

पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपए की छूट मिलने की कवायद हुई तेज

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...