जमुई : जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नशे की हालत में तीन लोगों ने मिलकर एक 55 वर्षीय वृद्ध महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। जिसको लेकर जमुई एसपी चंद्रप्रकाश पूरे मामले को लेकर खुद से हैंडल कर रहे थे और घटना में शामिल तीन आरोपी को घटना के 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। तीनों गिरफ्तार आरोपी की पहचान मालपुर थाना क्षेत्र के पतोना मुसहरी निवासी दरोगी मांझी के पुत्र माधव मांझी उर्फ वाल्मीकि, नरसिंह मांझी के पुत्र दिवाकर मांझी और रामदेव मांझी के पुत्र हीरा मांझी के रूप में हुई है।
वहीं आज रविवार को जमुई एसपी चंद्रप्रकाश ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि मलयपुर थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि एक 55 वर्षीय महिला के साथ तीन लोगों ने मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी सूचना के बाद पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया और जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम की गठन की गई इसके द्वारा पूरे मामले की छानबीन की जा रही थी जिसके दौरान तीनों आरोपी को घटना के 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी देखें :
वहीं पूरे मामले को लेकर एफएसएल की टीम को भी बुलाई गई है उसके द्वारा भी घटना को लेकर सेंपल कलेक्ट किया गया जांच पड़ताल की जा रही है उनके द्वारा भी रिपोर्ट सौंपी जाएगी और लोगों के द्वारा यह बताई जा रही है कि इन लोगों के द्वारा कई और घटना का इस तरह से अंजाम दिया है उसको लेकर भी जांच पड़ताल की जा रही है अगर उसमें भी कोई तथ्य सामने आता हैं तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े : सफियासराय पुलिस की बड़ी कामयाबी, अवैध हथियार के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
धीरज कुमार सिंह की रिपोर्ट


















