Waqf Amendment Bill वापस लेना होगा, माले विधायकों ने विधानसभा के सामने किया प्रदर्शन

पटना: विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन भाकपा माले के विधायकों ने विरोध मार्च निकाला। माले के विधायकों ने विधानसभा के मुख्य गेट से शुरू कर विधानसभा तक पहुंचे। इस दौरान माले के विधायकों ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल के नाम पर देश में हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत पैदा किया जा रहा है। हमारी मांग है कि विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रस्ताव ला कर पारित करें कि यह विधेयक गलत है। वक्फ संशोधन बिल के माध्यम से सरकार लोगों की संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रही है।

विधायकों ने कहा कि हमलोग विधानसभा में यह मांग करना चाहते हैं कि राज्य सरकार वक्फ संशोधन बिल मामले का संज्ञान ले और केंद्र को वक्फ संशोधन बिल वापस लेने के लिए अनुशंसा भेजे। इस बिल में वक्फ की कमिटियों को खत्म कर देश के मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। देश में हिन्दू मुस्लिम तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

नीतीश कुमार को अपना स्टैंड साफ करना होगा और उन्हें वक्फ संशोधन बिल के विरोध में खड़ा करना होगा। उन्हें बिहार की जनता ने जनादेश दिया है कोई भगवा वालों ने नहीं। वहीं ललन सिंह के बयान पर माले के नेताओं ने कहा कि ललन सिंह सांसद जदयू के जरूर हैं लेकिन उनकी बोली भाषा भाजपा की है। वे भाजपा का काम कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   विपक्ष करे NDA सरकार का समर्थन, BJP विधायक ने कहा ‘उनके पास नहीं है कोई मुद्दा’

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Waqf Amendment Bill Waqf Amendment Bill Waqf Amendment Bill

Waqf Amendment Bill

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...