Lalan Singh की कोई विश्वसनीयता नहीं, तेजस्वी ने संभल मामले में कहा…

181
Lalan Singh
Lalan Singh की कोई विश्वसनीयता नहीं, तेजस्वी ने संभल मामले में कहा...
Advertisment

पटना: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सत्ता पक्ष के नेताओं पर हमलावर रहे। तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जब ललन सिंह हम लोगों के साथ थे तो वे भाजपा के बारे में क्या सब बात करते थे अब इधर की बात कर रहे हैं। वे अब नफरत फैलाने वालों के साथ हैं तो नफरत की बात ही न करेंगे। इस पर हम कोई टीका टिप्पणी नहीं करेंगे।

Advertisment

पहले नरेंद्र मोदी और अमित शाह को क्या बोलते थे जब ललन सिंह हमारे साथ थे तो। उन लोगों की कोई विश्वसनीयता है, वह तीसरे नंबर की पार्टी है, इधर उधर करते रहते हैं। उन लोगो में कोई विचारधारा है क्या। वहीं तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए उत्तर प्रदेश के संभल की चर्चा करते हुए कहा कि ये लोग कभी विकास और मुद्दे की बात नहीं करते हैं। आप देख लीजिये उत्तर प्रदेश के संभल में ये लोग तांडव कर रहे हैं। वे लोग उत्तर प्रदेश से पूरे देश में हिंसक माहौल बनाना चाह रहे हैं।

ताज्जुब की बात है कि सरकार पुलिस का दुरूपयोग कर रही है। पुलिस के लोगों को गुंडा मवाली में तब्दील कर दिया है। आईएएस आईपीएस अधिकारियों को भी इस तरह के काम में लगा दिया है। सभी लोग संविधान का शपथ लेकर इस तरह का काम कर रहे हैं ये दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा अब नफरत ही नहीं फैलाना चाहती है बल्कि अब देश को तोडना चाहती है। इस तरह का प्रयास अगर कोई बिहार में करेगा तो हम चुप बैठने वालों में नहीं हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   तेजस्वी शामिल होंगे NDA में? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Lalan Singh Lalan Singh Lalan Singh Lalan Singh

Lalan Singh

Advertisement