Commercial Advertisment

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर किया हंगामा

रांचीः झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स (RIMS) में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को 3 माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया हंगामा। कर्मचारियों का कहना है कि कोविड काल में अपनी सेवा देने के बावजूद उन्हे बैठा दिया गया और तीन माह की सैलरी भी नहीं दी गई।

कोरोना के बढ़ते मामले के बीच राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की ओर से मैनपावर सप्लाई के लिए विज्ञापन निकाला गया था। बहाली का जिम्मा टीएंडएम सर्विसेज कंसलटिंग लिमिटेड को दिया गया था। कंपनी ने 756 कर्मियों की बहाली की। उनसे कोरोना काल में काम भी करवाया गया, लेकिन अभी तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया। रिम्स प्रबंधन ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मानवीय आधार पर वेतन देने की जरूरत बताया, लेकिन आउटसोर्सिंग एजेंसी ने तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं किया है।

TRAI New Rules: अब आधी रात में भी होगी mobile और...

 TRAI ने टेलीकॉम शिकायतों के निपटारे के नियम सख्त कर दिए हैं। अब मोबाइल और इंटरनेट कंपनियों के शिकायत केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे।...

JPSC Exam Scam: 1.10 करोड़ में बेची गयी नौकरी! CDPO पद...

 JPSC भर्ती घोटाले में CID की पूरक चार्जशीट से बड़े खुलासे हुए हैं। 11 अभ्यर्थियों से 1.10 करोड़ की वसूली, CDPO पद के लिए...

Patna High Court: विवाहित महिला का caste certificateपति के नाम से...

 पटना हाईकोर्ट ने कहा है कि विवाहित महिला का caste certificate केवल पति का नाम दर्ज होने के आधार पर अमान्य नहीं किया जा...