विजय सिन्हा के हवाई सर्वेक्षण के बाद पुलिस ने खनन माफियाओं पर कसा शिकंजा

बेतिया : खबर बेतिया से है जहां डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के हवाई सर्वेक्षण के बाद बेतिया पुलिस ने खनन माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। खनन माफियाओं से सांठगांठ रखने वाले थाना प्रभारियों पर गाज गिरने लगी है। इसी सिलसिले में बेतिया एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने इनरवा थाना अध्यक्ष बसंत कुमार को निलंबित कर दिया है। थाना अध्यक्ष पर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त करने के बाद छोड़ने का आरोप लगा था। जिसकी जांच एसपी ने की थी। जांच के बाद पता चला था कि अवैध रूप से बालू लदा ट्रैक्टर छोड़ा गया है। एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने तत्काल इनरवा थाना अध्यक्ष को निलंबित किया है और थाना अध्यक्ष इनारवा पर विभागीय कार्रवाई भी किया जाएगा।

यह भी पढ़े : मतदान कर सड़क किनारे बैठे वोटरों को कार ने रौंदा, छह लोग घायल

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...