पुलिस पर हमले के पीछे खनन माफियाओं का हाथ, भीड़ को उकसा कर करवाया गया हमला

छपराः अवतार नगर थाना क्षेत्र में बालू का अवैध ढुलाई को रोकने गए डीटीओ सारण और खनन विभाग की टीम पर खनन माफियाओं ने बाइक सवार की मौत के बाद सुनियोजित तरीके से भीड़ को उकसा कर हमला करवाया।

प्रशासन ने कहा है कि झौवा ढाला के समीप अवैध बालू खनन की सूचना मिलने पर डीटीओ सारण और खनन विभाग के पहुंचने से बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया और बालू खनन माफियाओं ने सुनियोजित तरीके से बाइक सवार की मौत पर भीड़ को उकसा कर असामाजिक तत्वों से हमला करवाया। बालू माफियाओं के विरुद्ध जिला प्रशासन की गई कार्रवाई से इसका कोई संबंध नहीं है। जिला प्रशासन का कहना है कि बालू खनन के विरुद्ध कार्रवाई झौआ ढाला के पास किया जा रहा था, जबकि 400-500 मीटर दूर बाइक और ट्रक की टक्कर हुई थी।

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही गड़खा थाना प्रभारी और वरीय पुलिसकर्मी घटना स्थल पहुंचे और घटना के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ करने लगे। इसी बीच ग्रामीणों की भीड़ में शामिल अवैध बालू कारोबारी और असामाजिक तत्वों ने भीड़ को उकसा कर पुलिस कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन कुमार और मोटरयान निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा है कि पुलिस पर पथराव मामले की प्रारम्भिक जांच में अवैध बालू कारोबारियों की पहचान कर ली गई है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar Museum in Mann Ki Baat: बिहार संग्रहालय को राष्ट्रीय पहचान...

Bihar Museum in Mann Ki Baat, पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड में बिहार संग्रहालय का उल्लेख...

Anant Ambani Govardhan Parikrama: गोवर्धन परिक्रमा के बाद अनंत अंबानी का...

Anant Ambani Govardhan Parikrama: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने शुक्रवार रात श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गिरिराज महाराज की...

Deoghar Foundation Day Celebration: देवघर में शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर...

Deoghar Foundation Day Celebration: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन पर देवघर के सूचना भवन सभागार में सम्मान एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का...