सरकार की हुई बेतिया राज की 15 हजार एकड़ जमीन

पटना : बिहार विधानसभा में शीतकालीन सत्र चल रहा है। आज सत्र का तीसरा दिन है। विपक्षी पार्टी वक्फ संसोधन बिल को लेकर दोनों सदनों में जोरदार हंगामा किया। लंच के बाद विपक्ष के हंगामे के चलते आज की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बिहार में बड़े राजघरानाओं में शामिल रहे बेतिया राज की बेशुमार और बेशकीमती जमीन जल्द ही सरकार की होने वाली है। इसके लिए बिहार विधानमंडल ने एक विधेयक को मंजूरी दी गई है। राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने आज बिहार विधानसभा में बेतिया राज की संपत्तियों को सरकार में निहित करने वाला विधेयक पेश किया गया। जिस पर सदन ने मंजूरी भी दे दी है, इसके बाद इस विधेयक को विधान परिषद से भी मंजूरी दे दी गई।

इस विधेयक के पारित हो जाने के बाद बेतिया राज की सारी संपत्ति पर अब बिहार सरकार का अधिकार हो जाएगा। बता दें कि 1954 में महारानी जानकी कुंवर के निधन के साथ ही बेतिया राजपरिवार के आखिरी सदस्य की विदाई हो गई थी। जिसके बाद से ही इसकी संपत्ती को लेकर लगातार विवाद होते रहता था। दिलीप जायसवाल मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया था कि बिहार विधानसभा में बेतिया राज संपत्ति बिल पास के बाद पूरी संपत्ति पर राज्य सरकार का अधिकार हो गया है। बेतिया राज के पास 15 हजार एकड़ जमीन है। उस पर अब भू-माफिया का राज नहीं चलेगा।

यह भी पढ़े : BJP ने बाबा साहेब के आदर्शों को वास्तविकता में बदला – दिलीप जायसवाल

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...