बेतिया PM Live : कहा- बिहार अपने पुराने गौरव को हासिल करने की राह पर तेजी से अग्रसर

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया हवाई अड्डा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन हो गया है। पीएम मोदी को बेतिया में एनडीए के नेताओं ने जबरदस्त स्वागत किया। पीएम मोदी ने करीब 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। बता दें कि पीएम मोदी के कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, बेतिया के सांसद डॉ. संजय जायसवाल सहित बिहार एनडीए के तमाम नेता पहुंचे हैं। वहीं नीतीश कुमार के विदेश जाने के चलते वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए हैं। बता दें कि पीएम के आगमन को लेकर देश की जानी मानी एक प्रमुख पार्श्वगायिका अनुराधा पौडवाल ने गायत्री मंत्र के गीत से शुरुआत की। बिहार के डिप्टी सीएम व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट जनसभा को संबोधित किया।

पीएम नरेंद्र मोदी बिहार को बड़ी सौगात देने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार अपने पुराने गौरव को हासिल करने की राह पर तेजी से अग्रसर है। बेतिया में विकसित भारत, विकसित बिहार कार्यक्रम को संबोधित कर रहा हूं। बिहार वो धरती है, जिसने सदियों तक देश का नेतृत्व किया है। बिहार वो धरती है, जिसने एक से बढ़कर एक प्रतिभावान व्यक्तित्व मां भारती को दिए हैं। ये सच्चाई है कि जब-जब बिहार समृद्ध रहा है, तब भारत समृद्ध रहा है। इसलिए विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना भी उतना ही जरूरी है।

उन्होंने कहा कि बिहार में विकास का डबल इंजन लगने के बाद विकसित बिहार से जुड़े हुए कार्यों में और भी तेजी आ गई है। आज भी करीब 13 हजार करोड़ रुपयों की योजनाओं का उपहार बिहार को मिला है। आजादी के बाद के दशकों में बिहार की एक बहुत बड़ी चुनौती रही है, यहां से युवाओं का पलायन। जब बिहार में जंगलराज आया, तो ये पलायन और ज्यादा बढ़ गया। जंगलराज लाने वाले लोगों ने सिर्फ अपने परिवार की चिंता की। बिहार के लाखों बच्चों का भविष्य दांव पर लगा दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के मेरे नौजवान साथी दूसरे राज्यों के दूसरे शहरों में रोजी रोटी के लिए जाते रहे और यहां एक ही परिवार फलता फूलता रहा। किस तरह एक-एक नौकरी के बदले जमीनों पर कब्जा किया गया? बिहार में जंगलराज लाने वाला परिवार यहां के युवाओं का सबसे बड़ा गुनाहगार है। जंगलराज के जिम्मेदार परिवार ने बिहार के लाखों नौजवानों से उनका भाग्य छीन लिया। ये एनडीए सरकार है, जो इस जंगलराज से बिहार को बचाकर इतना आगे लाई है। एनडीए की डबल इंजन सरकार का प्रयास है कि बिहार के युवा को यहीं बिहार में नौकरी मिले, रोजगार मिले। आज जिन हजारों करोड़ रुपयों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है, उसके मूल में भी यही भावना है।

पीएम ने कहा कि एक तरफ नया भारत बन रहा है। वहीं दूसरी तरफ राजद, कांग्रेस और इनका INDI गठबंधन, अभी भी 20वीं सदी की दुनिया में जी रहा है। एनडीए की सरकार कह रही है कि हम हर घर को सूर्यघर बनाना चाहते हैं। लेकिन INDI गठबंधन अभी भी लालटेन की लौ के ही भरोसे है। जबतक बिहार में लालटेन का राज रहा, तबतक सिर्फ एक ही परिवार की गरीबी मिटी, एक ही परिवार समृद्ध हुआ। आज जब मोदी ये सच्चाई बताता है, तो ये मोदी को गाली देते हैं। भ्रष्टाचारियों से भरे INDI गठबंधन का सबसे बड़ा मुद्दा है कि मोदी का परिवार नहीं है।

उन्होंने कहा कि आपके सामने वो व्यक्ति है, जिसने बहुत छोटी आयु में घर छोड़ दिया था। बिहार का कोई भी व्यक्ति किसी भी राज्य में रहे, लेकिन छठ पूजा पर, दीवाली पर घर जरूर लौटता है। मेरा कौनसा घर है जहां मैं लौटूं? मेरे लिए तो पूरा भारत ही मेरा घर है, हर भारतवासी मेरा परिवार है। इसलिए आज हर भारतीय कह रहा है, हर गरीब और हर नौजवान कह रहा है – मैं हूं मोदी का परिवार।

बेतिया में पीएम ने कहा कि INDI गठबंधन के लोग जिस तरह प्रभु श्रीराम और राम मंदिर के विरुद्ध बातें बोल रहे हैं, ये पूरे बिहार के लोग देख रहे हैं। और बिहार के लोग ये भी देख रहे हैं कि भगवान श्रीराम का अपमान करने वालों का साथ कौन दे रहा है। यही परिवारवादी हैं, जिन्होंने दशकों तक रामलला को टेंट में रखा, यही परिवारवादी हैं, जिन्होंने राम मंदिर न बने, इसके लिए जी-तोड़ कोशिश की।

अनिल कुमार और रंजन कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Tourism Global Branding: बिहार के पर्यटन स्थलों और छठ महापर्व...

Bihar Tourism Global Branding: बिहार के पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में सरकार ने...

 India A Team: शिखर मोहन का India A टीम में चयन,...

 रांची के क्रिकेटर शिखर मोहन का India A टीम में चयन हुआ है। न्यूजीलैंड दौरे पर बहुदिवसीय मैचों में खेलेंगे, झारखंड के खेल जगत...

Bihar Jeevika Honey Business: मधुमक्खी पालन से जीविका दीदियों ने खड़ा...

Bihar Jeevika Honey Business: बिहार के ग्रामीण इलाकों में मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रहा है। बिहार...