Maharashtra : एकनाथ शिंदे ने की प्रेस कांफ्रेंस, बोले – मोदी जी और अमित शाह ने मुझ पर विश्वास किया

डिजीटल डेस्क : Maharashtra – एकनाथ शिंदे ने की प्रेस कांफ्रेंस, बोले – मोदी जी और अमित शाह ने मुझ पर विश्वास किया। पिछले हफ्ते आए चुनावी नतीजों में शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के महायुति गठबंधन ने भारी बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखी लेकिन अब तक मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं हो पाया है।

इस बीच चुनाव से पहले तक महायुति की सरकार में मुख्यमंत्री रहे एकनाथ शिंदे ठाणे में प्रेस कांफ्रेंस की।

उसमें एकनाथ शिंदे बोले – ‘करीब ढाई साल से पीएम मोदी मेरे साथ चट्टान की तरह खड़े रहे। अमित शाह ने मुझे पूरा सहयोग किया। मोदी जी और अमित शाह मेरे साथ खड़े रहे। उन्होंने मुझ पर विश्वास किया। मुझे मुख्यमंत्री बनाया और बड़ी जिम्मेदारी दी। मैंने भी जनता के लिए बढ़-चढ़कर काम किया’।

Maharashtra :  शिंदे बोले – मैंने आम आदमी की तरह काम किया…

ठाणे में बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में एकनाथ शिंदे ने कहा कि – ‘आम आदमी को कहां-कहां दिक्कत आती है, मैं समझता हूं। मैंने कभी मुख्यमंत्री के तौर पर खुद को नहीं समझा। मैंने आम आदमी की तरह काम किया।

…चार बजे सुबह तक काम करके घर लौटता था। मैंने एक साधारण कार्यकर्ता की तरह काम किया। मैं आम आदमी के बीच गया। सीएम का मतलब कॉमन मैन है। सीएम बनकर मुझे लगा कि जनता के लिए कुछ करना चाहिए।

…महाराष्ट्र की समस्याओं को दूर करने की कोशिश की है। हमारे काम का नतीजा दिख रहा है।

हमने लाडली बहन योजना पर काम शुरू किया। लाडली बहनों का लाडला भाई हूं। मैं अपने काम से संतुष्ट हूं और मैंने जो निर्णय लिया है वो ऐतिहासिक है’।

एकनाथ शिंदे
एकनाथ शिंदे

बोले एकनाथ – रोने वालों और लड़ने वालों में से नहीं हूं…

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि – ‘…रोने वालों और लड़ने वालों में से नहीं हूं। हम मिलकर काम करने वाले लोग हैं। मैं भागने वाला  नहीं समाधान करने वाला व्यक्ति हूं। मुझे काम करना है, लड़ना नहीं है। मैं नाराज होने वाला आदमी नहीं हूं। मैंने जो किया वह सबके साथ मिलकर किया।

…महायुति के तौर पर हमारी जीत हुई है। इस समय राष्ट्र और महाराष्ट्र विकास की रफ्तार बढ़ी है। हमने हर वर्ग की भलाई के लिए काम किया है। महाविकास अघाड़ी ने किसानों के हित में जो काम नहीं किए वो हमने किए’।

एकनाथ शिंदे
एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने महायुति की लैंडस्लाइड जीत के लिए जनता को दिया धन्यवाद

सीएम एकनाथ शिंदे अपने प्रेस कांफ्रेंस की शुरूआत ही जनता का आभार प्रकट करते हुए की।

सीएम शिंदे ने कहा कि – ‘महाराष्ट्र में महायुति को बहुमत मिला है। यह हमारी लैंडस्लाइड जीत है, ऐसे में सभी का आभार व्यक्त करता हूं। पहले सभी वोटरों का धन्यवाद। मैं जनता को धन्यवाद देता हूं। यह जीत जनता की जीत है। …हमें लैंड स्लाइड विक्टरी मिली है। लोगों ने महायुती पर विश्वास किया है। जनता ने महायुति पर विश्वास जताया है।

…विकास की योजनाओं को समर्थन मिला है। पिछले ढाई साल में सरकार में आने के बाद हमारी सरकार ने कई योजनाओं शुरू किया और उसे आगे बढ़ाया। हमने इस दौरान प्रचंड काम किया है’।

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...