एकनाथ शिंदे ने कर्नाटक में मराठियों की गिरफ्तारी पर दी तीखी प्रतिक्रिया

डिजीटल डेस्क : एकनाथ शिंदे ने कर्नाटक में मराठियों की गिरफ्तारी पर दी तीखी प्रतिक्रिया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कर्नाटक में मरठा लोगों कार्यक्रम पर हुई मराठियों की गिरफ्तार पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। एकनाथ शिंदे ने पूरे प्रकरण पर कर्नाटक सरकार के रवैए की आलोचना की है।

एकनाथ शिंदे बोले – वीर सावरकर का सम्मान हो…

मुंबई में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि – ‘देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सावरकर का सम्मान किया जाना चाहिए। मैं उन लोगों की निंदा करता हूं जो उनकी प्रतिमा को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। …हमारा रुख स्पष्ट है। महाराष्ट्र और कर्नाटक के लोग कर्नाटक सरकार को सबक सिखाएंगे जो इस तरह के दमन का सहारा ले रही है’।

मुंबई में सोमवार को एकनाथ शिंदे
मुंबई में सोमवार को एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने बताई कर्नाटक में हुई घटना, बोले – निंदा करता हूं…

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कर्नाटक की घटना पर मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि – ‘कर्नाटक में मराठी भाषी लोगों ने मराठी भाषी लोगों का एक सम्मेलन आयोजित किया था। इस देश में कोई भी कहीं भी रह सकता है। कहीं भी जा सकता है और एक सम्मेलन आयोजित कर सकता है।

…लेकिन कर्नाटक सरकार ने दमन का चक्र चलाया और मराठी एकीकरण समिति के विधायक, महापौर और 100 से अधिक मराठी भाषी भाइयों और बहनों को गिरफ्तार किया जिन्होंने सम्मेलन का आयोजन किया था। मैं इसकी निंदा करता हूं’।

Crime News: रांची में SUV सवार बदमाशों ने युवक का किया...

रांची के अरगोड़ा में SUV सवार छह बदमाशों ने हर्ष कुमार का अपहरण कर लिया। पुलिस ने नगड़ी से युवक को सकुशल बरामद कर...

Railway Corruption Case: रांची में रिश्वत के आठ साल पुराने मामले...

रांची में भ्रष्टाचार के आठ साल पुराने मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व-मध्य रेलवे के दो अधिकारियों को तीन-तीन साल की सजा...

Jharkhand Weathe: रांची में 20 सितंबर तक बारिश और वज्रपात का...

बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव के असर से झारखंड में मानसून सक्रिय रहेगा। रांची में 20 सितंबर तक बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं...