सदन में JDU के पक्ष में बैठे निर्दलीय MLC, इस राजद नेता के हैं रिश्तेदार

पटना: बिहार विधान परिषद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन एक निर्दलीय एमएलसी जदयू के पक्ष में सदन में आ कर बैठे और हर मुद्दे पर सरकार का समर्थन भी किया। उन्होंने सदन की कार्रवाही शुरू होने से पूर्व सभापति को लिखित आवेदन दे कर जदयू के पक्ष में बैठने की अनुमति मांगी थी जिसे सभापति ने स्वीकार कर लिया और फिर कार्रवाही के दौरान वे जदयू के पक्ष में बैठे। एमएलसी राजद के नेता राजबल्लभ यादव के भतीजे अशोक कुमार हैं जो नवादा से एमएलसी हैं।

कहा जा रहा है कि वे राजद से टिकट नहीं मिलने की वजह से नाराज हैं और यही वजह है कि वे जदयू के पक्ष में आ गए। उन्होंने स्थानीय निकाय प्रतिनिधि के चुनाव में राजद से टिकट की मांग की थी लेकिन राजद ने उनकी मांग को अस्वीकार करते हुए श्रवण कुशवाहा को टिकट दे दिया। टिकट नहीं मिलने से नाराज अशोक कुमार ने निर्दलीय ही चुनाव लड़े और जीत हासिल की। इसके बाद अब वे शीतकालीन सत्र में जदयू के खेमे में जा कर बैठे और सरकार के पक्ष में अपना समर्थन भी दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   LJP का 25वां स्थापना दिवस आज, पारस और चिराग गुट आज दिखाएंगे अपना दम

JDU JDU JDU

JDU

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...