लूटपाट के 15 मिनट के अंदर Bike के साथ अपराधी गिरफ्तार

जमुई: जमुई पुलिस ने लूटकांड के महज 15 मिनट के अंदर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया साथ ही लूट का बाइक भी पुलिस ने बरामद कर लिया। मामला जमुई के मलयपुर मुख्य मार्ग पर स्थित खैरमा पुल के पास की है जहां बुधवार की रात अपराधियों ने शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे एक व्यक्ति से हथियार के बल पर बाइक और बीस हजार रूपये लूट लिया था। पीड़ित ने घटना की सूचना तुरंत जमुई के एसपी को फोन कर दी जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और घेराबंदी कर महज 15 मिनट के अंदर लूट के बाइक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के हसदी निवासी बिजली यादव के पुत्र फाल्गुनी यादव के रूप में की गई। मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीती रात मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना निवासी प्रभात कुमार पाण्डेय एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे तभी घात लगाये अपराधियों ने हथियार के बल पर उनका बाइक और बीस हजार रूपये लूट लिए।

घटना की सूचना उन्होंने एसपी को दी जिसके बाद जमुई के एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में टाउन थाना और मलयपुर थाना की पुइल्स ने खैरमा बाजार में घेराबंदी की और अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाश के पास से लूट का बाइक भी बरामद कर लिया है। फ़िलहाल गिरफ्तार अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Fog का दिखने लगा असर, कई फ्लाइट रद्द तो ट्रेनें भी चल रही घंटों देरी से…

जमुई से धीरज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Bike Bike Bike

Bike

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...