BPSC 69 Final Result : दीपिका बनी रेवेन्यू ऑफिसर, बरनवाल समाज ने किया स्वागत

जमुई : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 69वीं फाइनल परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। फाइनल रिजल्ट में सोनो प्रखंड के ढोंढरी क्षेत्र की रहनी वाली दीपिका भारती ने रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर सफल हुई है। गुरुवार को पटना से झाझा पहुंची दीपिका भारती को रेलवे स्टेशन पर झाझा के व्यवसायी और छात्र संगठन के लोगों ने भव्य स्वागत किया। मौके पर दयाशंकर बरनवाल और छात्र नेता सूरज बरनवाल ने कहा कि दीपिका का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर कहा कि आप जिस क्षेत्र में पदस्थापित हो वहां के गरीब, लाचारों की अवश्य मदद करे और अपने क्षेत्र का नाम रौशन करे।

दयाशंकर बरनवाल और सूरज बरनवाल ने कहा कि जिले भर के लिए यह बड़े ही गौरव की बात है जिले भर में चार लोगों ने बीपीएससी में सफलता हासिल किया है जिसने तीन छात्र और एक छात्रा शामिल हैं। दीपिका से लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए कि बेटियां भी बेटे से कम नहीं होता है। बेटी सिर्फ घर ही नही चला सकती है बल्कि देश को विकसित करने में भी आगे रहती है। वहीं दीपिका ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिया कि अपने पद की गरिमा को रखते हुए हमेशा ईमानदारी पूर्वक कार्य कर लोगों के बीच सच्ची सेवा देंगे ताकि जमुई जिला का नाम सदैव आगे बढ़ते रहे। मौके पर प्रखंड क्षेत्र के कई लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़े : BPSC 69 Final Result : 116वां रैंक लाकर भावना शाह बनी DSP

यह भी देखें :

ब्रहमदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...