Advertisment

Gumla में पत्रकार पर ईंट पत्थर से जोरदार हमला, पुरानी रंजीश…

Gumla : गुमला जिले के जारी प्रखंड के गोविंदपुर गांव निवासी एक पत्रकार शाहजेब खान को शुक्रवार की शाम 5:00 बजे एक युवक ने ईंट से हमला कर दिया। घटना में पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया। ईंट उसके सिर में लगी जिसके बाद शाहज़ेब जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। साथ ही वह खून से लथपथ हो गया। तत्काल उसका प्राथमिक इलाज किया गया।

1 min 4 22Scope News

 

ये भी पढ़ें-Deoghar firing : स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल को गोली मारने वाला टीचर गिरफ्तार, फांसी लगाने की… 

Gumla : वॉलीबॉल मैच के दौरान हुई घटना

जिसके बाद परिजन उसे जारी थाना लेकर गए। जहां से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्ष 2023 में गोविंदपुर निवासी अल्ताफ खान के घर ढोल नगाड़ा बजाकर जारी पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया था। इस खबर को रिपोर्टर ने अखबार में जगह दी थी। इसके बाद से अल्ताफ शाहज़ेब से नाराज चल रहा था।

2 min 4 22Scope News

ये भी पढ़ें- Palamu : बालू ने छीन ली जिंदगी, लोगों ने कर दिया सड़क जाम और कर दी… 

शुक्रवार की शाम गोविंदपुर में वॉलीबॉल का खेल चल रहा था, जिसमें में अल्ताफ का भाई भी शामिल था। शाहज़ेब से किसी बात को लेकर उससे तू-तू मैं-मैं हो गई। इसके बाद अल्ताफ वहां पहुंचा और ईंट उठाकर पीछे से पत्रकार के सिर में मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि अल्ताफ बाइक चोरी और मस्जिद से सेंटरिंग प्लेट की चोरी का आरोपी है।

गुमला से सुंदरम केसरी की रिपोर्ट—

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...