श्री राम के बारातियों के स्वागत में शहर में उतरे सुसराल के लोग, मां जानकी के नगर में हुआ भव्य स्वागत। श्री राम जन्मभूमि से आए बारातियों का जानकी जन्मभूमि पर माला, पाग से स्वागत किया गया पुष्प वर्षा
सीतामढ़ी: भगवान श्रीराम और माता जानकी के विवाह पंचमी के अवसर पर अयोध्या से बारात जनकपुर आ रही है। बारात बीती शाम माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी पहुंची। इस दौरान सभी तरफ मंगलगीत बज रहे थे। महिला पुरुष भगवान राम की पवन महिमा की धुन पर थिरकते नजर आये। चारों तरफ आतिशबाजी कर लोगों ने जश्न का इजहार किया। शनिवार की शाम अयोध्या से चली बारात जब सीतामढ़ी पहुंची तो जय श्री राम के नारे के साथ लोगों ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया।
सभी बारातियों का विभिन चौक चौराहों पर आरती उतारी गई और लोगों ने अपने घरों में दीप भी जलाये। स्थानीय लोग और साधु-संतों ने शहर में गाजे-बाजे के साथ अतिथियों का स्वागत किया। श्री राम-जानकी विवाहोत्सव के उपलक्ष्य में राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न तथा साधु-संतों के साथ बारात रविवार की शाम जानकी जन्मस्थली सीतामढ़ी पहुंची। शिवहर से परसौनी,बेलसंड रून्नीसैदपुर के रास्ते सीतामढ़ी में दाखिल हुई। रून्नीसैदपुर में बरात का भव्य स्वागत किया गया।
इसके बाद गाढ़ा, बाजितपुर, लगमा, मुरादपुर, सिमरा, शंकर चौक, शांतिनगर, कारगिल चौक, मेहसौल चौक, वीर कुंवर सिंह चौक, गांधी चौक, सोनापट्टी, आजाद चौक, जानकी स्थान, गोशाला, ललितनगर होते बरात पुनौरा धाम जानकी मंदिर पहुंची। बारात के स्वागत में पुनौरा धाम के महंत कौशल किशोर दास उनके शिष्य रामकुमार दास, महंत मनमोहन कौशिक, संत राम बालक दास, संत देव नंदन दास, न्यास सदस्य श्रवण कुमार, मनोज सिंह, विहिप के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार झा, केंद्रीय मार्ग दर्शक मंडल सदस्य संत भूषण दास, समाजसेवी आग्नेय कुमार, राहुल रणवीर आनंद, राहुल कुमार उपस्थित रहे।

इससे पूर्व रजत द्वार जानकी मंदिर में श्री जानकी प्राकट्य स्थली तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सह हनुमान सेना सीतामढ़ी ओर से महंत विनोद दास, संरक्षक अनिल पांडेय, अध्यक्ष विजय स्वर्णकार, महासचिव सुवंश राय, हनुमान सेना अध्यक्ष वैदेही शरण झा, मीडिया प्रभारी सत्यम कुमार, जानकी जन्मोत्सव आयोजन समिति के विशाल कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती व पुष्प वर्षा कर बरातियों का स्वागत किया। शहर के मुख्य पथ कालिका औषधालय के समीप सीमा जागरण मंच के प्रांतीय अध्यक्ष डा.वसंत मिश्र के नेतृत्व में बरात का स्वागत किया गया।
मिथिला नगरीय में शोर, शहरवासी हुए भक्तिविभोर
आज मिथिला नगरिया में शोर सखिया, सखी फूल लोरहे चलू फुलवरिया सीता के संग सहेलियों, बनके दुल्हा सिया के सजनमा, अवध से आज मिथिला में प्यार आए है, सबकी आंखों में छाए हुए है सबके दिल में समाए हुए है, सहित अन्य सोहर, बधाई और मंगलगीतों से शनिवार की रात सीतामढ़ी शहर भक्ति में डूबा रहा। अयोध्या से आने वाली बरात के स्वागत में लोग भक्ति गीतों की धुन पर नाचते रहे। शहर के प्रमुख चौक चौराहों से जानकी मंदिर तक का इलाका भक्ति में डूबा रहा। लोग बारात के इंतजार में घंटों कतार में लगे रहे।
जिस पथ से बारात गुजरी लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इस दौरान महिलाएं दुल्हा आए दुअरिया हे, परिछन चलु सखियां, अवध से अलई सुंदर दुल्हा हे सखी जियरा जुरा ल, माथे मउरी सोहे काने कुंडलवा हे, सखी हे आरती उतारु रघुनंदन दुल्हा के आदि गीत गाती नजर आई। बरात में शामिल राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुध्न समेत संतों की आरती उतारी गई। रथ पर सवार आकर्षक परिधानों से सुसज्जित दशरथ नंदन श्रीराम समेत चारों भाई के मनोहारी रूप लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। शिवहर के रास्ते बारात जैसी ही सीतामढ़ी जिले की सीमा में पहुंची, इलाका जय श्री सियाराम के जयघोष से गूंजने लगा।
रौशनी एवं फूलों से सजा मंदिर प्रांगण
विवाहोत्सव के उपलक्ष्य में आई बरारियो की स्वागत में पुनौरा धाम, जानकी स्थान स्थित दोनों मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। मंदिर के गर्भ गृह को जहां फूलों से सजाया गया था, वहीं कृत्रिम प्रकाश से मंदिरों की खुबसूरती मनोहारी छटा बयां कर रही थी।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- BASICON 2024 में जुटे देश भर के चिकित्सक, चिकित्सकीय तकनीक पर…
सीतमढ़ी से अमित कुमार की रिपोर्ट
Ayodhya Ayodhya Ayodhya Ayodhya Ayodhya Ayodhya Ayodhya Ayodhya
Ayodhya


















