Jamalpur में फूटपाथ दुकानदारों ने किया विरोध प्रदर्शन, की ये मांग

मुंगेर: नगर परिषद जमालपुर में रेलवे की जमीन पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को हटाने का आदेश रेलवे प्रशासन द्वारा दिए जाने के विरोध में सोमवार को फुटपाथी दुकानदारों ने शहर में आक्रोश मार्च निकाला और नगर परिषद कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद साईं शंकर एवं सीपीआई नेता मुरारी प्रसाद कर रहे थे। शहर के सदर बाजार से फुटपाथी दुकानदारों ने जुलुस निकाला और पैदल मार्च करते हुए नगर परिषद कार्यालय पहुंचे।

इस दौरान फुटपाथी दुकानदार कार्यपालक पदाधिकारी वेडिंग जोन का निर्माण करो, टीवीसी की बैठक बुलाओ, सब्जी मंडी में मार्केटिंग काम्प्लेक्स का निर्माण करो आदि नारे लगाते रहे। सीपीआई नेता मुरारी प्रसाद ने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के फुटपाथी दुकानदारों को उजाड़ना पूरी तरह से गलत है। नगर परिषद प्रशासन ने जब वेंडरो को रजिस्टर्ड किया है तो उसके लिए वेडिंग जोन की उपलब्धता भी सुनिश्चित करे। फुटपाथी दुकानदारों के बीच यहां रोजी रोटी की समस्या लगातार गहराते जा रही है।

नगर परिषद प्रशासन 48 घंटे के अंदर फुटपाथी दुकानदारों की समस्या का समाधान नहीं करेगी तो अगले दिन से जमालपुर की बाजारों को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। बंदी भी तबतक चलेगी जबतक फुटपाथी दुकानदारों को वेडिंग जोन नहीं मिल जाती। कांग्रेस नगर अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद साईं शंकर ने कहा कि सरकार ने फुटपाथी दुकानदारों के लिए साल 2014 में कानून बनाया था।

जमालपुर नगरपरिषद में इसका अनुपालन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि कानून के तहत शहर की जमीन की ढाई प्रतिशत भूमि वेडिंग जोन के लिए निर्धारण होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कार्यपालक पदाधिकारी की अनुपस्थिति में बड़ा बाबू राजीव कुमार को अपनी मांगों से अवगत कराते हुए उन्हें मांग पत्र भी सौंपा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  PACS Election के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

मुंगेर से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Jamalpur Jamalpur Jamalpur Jamalpur

Jamalpur

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img