Dhanbad : बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर शिशु मन्दिर श्यामडीह में सेमिनार संपन्न

Dhanbad : बाल विवाह मुक्त भारत पर शिशु मन्दिर श्यामडीह में सेमिनार का आयोजन झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट एवं एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, रांची के सदस्य डॉ आभा वीरेंद्र एवं झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के संस्थापक प्रो0 शंकर रवानी ने किया।

बाल विवाह मुक्त होगा झारखंड – डॉ आभा वीरेंद्र

सेमिनार में करीब 1600 छात्रों एवं शिक्षकों में बाल विवाह मुक्त भारत का शपथ लिया।सेमिनार को संबंधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ आभा वीरेन्द्र ने कहा कि बाल विवाह सामाजिक कुरीतियों के साथ साथ कानूनन अपराध है, बाल विवाह करने व कराने वाले समान रूप से दोषी है, झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा धनबाद जिला में बाल विवाह मुक्त के लिये सघन जागरूकता का कार्य कर रही है। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों को छात्रों को विस्तार से बताया।

धनबाद में ट्रस्ट द्वारा 510 बाल विवाह अभी तक रोका है – प्रो0 शंकर रवानी

झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के संस्थापक प्रो0 शंकर रवानी ने छात्रों को संबोधित करते कहा कि बच्चे देश के भविष्य है, बच्चों की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेवारी है, प्रो0 रवानी ने कहा कि हमारी संस्था द्वारा धनबाद में अभी तक 510 बाल विवाह को रोका है। उन्होंने बाल विवाह अधिनियम 2006 पर विस्तार से प्रकाश डाला। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य अभिमन्यु सिंह ने किया। सेमिनार को झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के फील्ड कॉर्डिनेटर दीपा रवानी, चंदा कुमारी, उमेश ऋषि, राधा कुमारी आदि ने संबोधित किए।

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...