कई मांगों को लेकर 13 दिसंबर को OBC महासभा जंतर-मंतर पर देगी धरना

गया : गया शहर के गेवाल बीघा प्रोफेसर कॉलोनी में ओबीसी महासभा बिहार के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार उर्फ बीरेन्द्र गोप के नेतृत्व में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रेसवार्ता का मूल्य उद्देश्य ओबीसी महासभा द्वारा दिनांक 13 दिसंबर दिन शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मंडल कमीशन के सम्पूर्ण सिफारिशों को लागू कराने, बिहार सरकार द्वारा पिछड़ा, दलित एवं अतिपिछड़ा वर्ग को दिए गए 65 फीसदी आरक्षण को संविधान के नौवीं अनुसूची में शामिल कराने, पूरे देश में जातिगत जनगणना कराने, असंवैधानिक कॉलेजियम सिस्टम को समाप्त कराने, इवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने के लिए एकदिवसीय धरना में शामिल होने के लिए आह्वान किया जाना था।
साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए संरक्षक मंडल ओबीसी महासभा बिहार के सदस्य अशोक कुमार आजाद, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, अवधेश कुमार यादव, प्रदेश महासचिव पंकज कुमार और संजय सिंह चुन्नू को गया जिला संगठन प्रभारी बनाया गया।

यह भी पढ़े : अनूठा गांव है गया का चिरियावां, 100 घरों की बस्ती हर-हर में हैं फौजी

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

 

BFCL में फर्स्ट एडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, कर्मचारियों को मिल...

रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) में कर्मचारियों की सुरक्षा को मज़बूत करने और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की क्षमता बढ़ाने के मकसद...

बिहार पुलिस SI परीक्षा : रद्द करने की मांग, पटना कॉलेज...

पटना : बिहार पुलिस की दारोगा परीक्षा का प्रश्‍न पत्र कथ‍ित रूप से लीक होने का आरोप लगाते हुए अभ्‍यर्थियों ने सोमवार यानी 15...

गिरिडीह में झामुमो का BLA-2 प्रशिक्षण सह बूथ सम्मेलन, SIR को...

गिरिडीह: रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गिरिडीह के उत्सव उपवन ऑडिटोरियम में BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) के लिए SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन)...