Bokaro Suicide : फांसी के फंदे से झूलकर युवक ने कर ली जिंदगी खत्म, मचा कोहराम…

Bokaro Suicide : बोकारो के कैंप दो में उस समय सनसनी मच गई जब एक शख्स ने अपने ही घर पर फांसी के फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद बड़ी संख्या में आस पड़ोस के लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

Best GPS in India

ये भी पढ़ें-Bokaro fire : क्वार्टर में लगी भीषण आग, कई सामान जलकर खाक… 

मामला सिटी थाना क्षेत्र के कैंप दो स्थित आवास संख्या 13सी /2 की बताई जा रही है जहां शिव कुमार झा नामक शख्स ने आत्महत्या कर अपनी जिंदगी की इहलीला समाप्त कर ली। घटना के संबंध में मृतक के पिता महेशकांत झा ने बताया कि कुछ ही देर पहले मेरा बेटा शिव कुमार झा घर में घुसा था जब देर तक नहीं दिखा तो उसके पत्नी से पूछने पर उसने कहा कि वे सोये होंगे।

Bokaro Suicide : नशे का आदि था युवक

लेकिन जब घर में देखा गया तो वह फांसी के फंदे से लटका हुआ था। फांसी के फंदे से झूलते ही घर में कोहराम मच गया और चीख पुकार मच गई। जिसके बाद शव को नीचे उतारकर इसकी सूचना सिटी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Best GPS in Jharkhand

ये भी पढ़ें- Saraikela Crime : ड्रग्स बेचती तीन महिला धराई, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर… 

हालांकि युवक ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि पारिवारिक सूत्रों की माने तो युवक नशे का आदि था इसलिए अंदाजा जताया जा रहा है कि इसी वजह से उसने आत्महत्या की होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट—

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: रांची में ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ पर...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: राजधानी रांची के नेपाल हाउस में गुरुवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की प्रस्तावित ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ को...