Syria में तख्तापलट : 50 साल तक रहे बाप-बेटे के कब्जे का अंत

डिजीटल डेस्क : Syria में तख्तापलट – 50 साल तक रहे बाप-बेटे के कब्जे का अंत। Syria में रविवार को तख्तापलट हो गया और राजधानी दमिश्क पर बागियों ने कब्जे का ऐलान कर दिया है। राष्ट्रपति बशर अल असद सीरिया छोड़ भाग गए हैं। Syria में 50 साल तक रहे बाप-बेटे के कब्जे का अंत हो गया है।

बागियों ने ऐलान किया है कि आज, 8 दिसंबर, 2024 को उस काले युग का अंत हो गया है और Syria में एक नए युग की शुरुआत हुई है। अब पूरी दुनिया की नजर इस बात पर टिकी हैं कि Syria में नई सरकार का गठन किस तरह किया जाएगा।

Syria में तख्तापलट : राष्ट्रपति बशर अब इतिहास के पन्नों में

Syria में बशर अल असद अब एक इतिहास का पन्ना बन चुके हैं। बागियों के दमिश्क पहुंचने के साथ असद Syria का एक इतिहास बन गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, Syria में राष्ट्रपति बशर अल असद देश छोड़कर अज्ञात स्थान के लिए भाग गए हैं। बशर अल असद ने सन 2000 में अपने बाप हफीज अल-असद के बाद सीरिया की कमान संभाली थी।

हफीज अल अस्साद ने भी 1950-60 के गृह युद्ध के बाद तख्तापलट कर सत्ता संभाली थी और 1971 के बाद से 2024 तक असद परिवार का Syria पर शासन रहा। जिस तानाशाही के खिलाफ असद के पिता सत्ता में आए थे और सोशलिस्ट निजाम सीरिया में लाने का वादा किया था, उसी को भूल वे खुद एक तानाशाह बन गए।

Syria में तख्तापलट
Syria में तख्तापलट

Syria में तख्तापलट : 13 साल का संघर्ष 10 दिन में किया खत्म…

अमेरिका समर्थित काबुल सरकार ने भी गिरने में 14 दिन लिए थे, लेकिन दमिश्क तो 10 वे दिन में ही ढेर हो गया है। Syria के बागियों ने ऐलान किया है कि उन्होंने Syria को आजाद करा लिया है। लेकिन ये सिर्फ 10 दिन की कहानी नहीं है। इस आजादी के पीछे 13 साल का संघर्ष है। वो संघर्ष जिसमें करीब 5 लाख लोगों ने अपनी जान गवाई, करीब 4 लाख लोग विस्थापित हुए।

इस लड़ाई को लीड कर रहे हैं अल-कायदा और आईएसआईएस से निकले समूह हयात तहरीर अल शाम दर्जनों विद्रोह समूह के साथ मिलकर लड़ रहा है।  इनको तुर्की और अमेरिका का समर्थन प्राप्त है। इन लड़ाकों के दमिश्क पहुंचने के साथ असद सीरिया का एक इतिहास बन गए हैं।

Syria में तख्तापलट के बाद का दृश्य।
Syria में तख्तापलट के बाद का दृश्य।

Syria में तख्तापलट : 50 साल के बाप-बेटे शासन और 13 साल के अपराधों का हुआ अंत

वर्ष 1971 के बाद से Syria में बाथ पार्टी की सरकार थी, जोकि Syria राष्ट्रपति बशर अल असद के पिता की बनाई हुई पार्टी है।

होम्स पर कब्जे और दमिश्क के अंदर घुसने के बाद विद्रोहियों ने एक बयान जारी कर कहा – ‘बाथिस्ट शासन के 50 सालों के उत्पीड़न और 13 सालों के अपराध, अत्याचार और विस्थापन और सभी तरहकी कब्जाकारी ताकतों का सामना कर एक लंबी लड़ाई के बाद आज 8 दिसंबर, 2024 को उस काल युग का अंत और सीरिया के एक नए युग की शुरुआत का हम ऐलान करते हैं’।

बशर अल असद Syria के सन 2000 से राष्ट्रपति बने हुए थे। राष्ट्रपति के साथ-साथ असद Syria के सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ और अरब सोशलिस्ट बाथ पार्टी के सेंट्रल कमांड के महासचिव थे। उनके शासन में उनके खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने का एक बड़ा काला इतिहास है।

वर्ष 2011 में अरब स्प्रिंग के समय Syria में भी उनके खिलाफ चिंगारी भड़क उठी थी, लेकिन उन्होंने बहुत क्रूर तरीके से इसको दबाने की कोशिश की। उसके बाद ये प्रदर्शन सशस्त्र लड़ाई में बदल गए। बशर अल असद ने ईरान और Syria की मदद से दमिश्क पर अपना कब्जा जमाए रखा और विद्रोह आंदोलन को कुचल दिया।

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...

Indian Army TES 56 Recruitment: 12वीं पास युवाओं को सेना में...

 Indian Army TES 56 Recruitment के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू। 12वीं में PCM के 60% अंक और JEE Main 2026 अनिवार्य। चयनित...

Jharkhand High Court: गुमला की लापता बच्ची के मामले में हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में गुमला की आठ साल से लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने सरकार से जांच रिपोर्ट को लेकर सवाल...